News TOP STORIES नयी दिल्ली

लक्षद्वीप समुद्र में भारत का गहना है, सत्ता में बैठे अज्ञानी इसे नष्ट कर रहे: राहुल गांधी


  • केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में नए नियमन के मसौदे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार सागर में स्थित भारत के इस ‘आभूषण’ को नष्ट किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि लक्षद्वीप समुद्र में भारत का गहना है। सत्ता में बैठे अज्ञानी इसे नष्ट कर रहे हैं। मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़ा हूं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते मंगलवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह किया था कि उसे तुरंत इन मसौदों को वापस लेना चाहिए और प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को प्रशासक के पद से हटाना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी लक्षद्वीप के लोगों के साथ खड़ी है और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए लड़ेगी।

बता दें कि मसौदा नियमों के तहत लक्षद्वीप से शराब के सेवन पर लगी रोक को हटा दिया गया है। इसके अलावा बीफ उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है। इसके लिए पशु संरक्षण का हवाला दिया गया है। लक्षद्वीप की अधिकांश आबादी मछली पालन पर निर्भर है, लेकिन विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रफुल्ल पटेल ने तट रक्षक अधिनियम के उल्लंघन के आधार पर तटीय इलाकों में मछुआरों की झोपड़ियों को तोड़ने के निर्देश दिए हैं।