Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका गांधी पर असम के मुख्यमंत्री का तंज,


लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सियासी घमासान जारी है।अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। हेमंत सरमा ने कहा कि भारतीय घरों में हर रोज झाडू लगाने की परंपरा है, इसमें नया क्या है। किसानों की मौत के बाद प्रियंका गांधी सीतापुर के रास्ते लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने प्रियंका गांधी को सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा था, जिसे अस्थायी जेल में बदल दिया गया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस के कमरे में झाडू लगाई थी। प्रियंका गांधी स्वच्छ और साफ रखने के लिए कमरे में झाडू लगाई थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी सफाईगिरी के नाम से टोरल हो गई थीं। प्रियंका गांधी का कुछ समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।