Latest उत्तर प्रदेश वाराणसी

वाराणसीमें गोली मारकर बिजली विभागके संविदा कर्मीकी हत्या


भेलूपुरमें दुस्साहसिक वारदातसे दहशत, बाइक सवार बदमाशोंने दिया घटनाको अंजाम
(कार्यालय प्रतिनिधि)
भेलूपुर थाना क्षेत्रके सरायनंदन (खोजवां) इलाकेमें शनिवारकी रात्रिमें बदमाशोंने बिजली विभागके संविदा कर्मी राजेश विश्वकर्मा (२९ वर्ष) को गोली मारकर हत्या कर दी। दुहस्साहसिक वारदातसे क्षेत्रमें दहशत फैल गयी। घटनाको अंजाम देकर बदमाश सुन्दरपुरकी तरफ भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नगर विकास चंद्र त्रिपाठी, घटना स्थलपर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौकेसे एक खोखा पुलिसने बरामद की। फिलहाल घटनाका कारण स्पष्टï नहीं हो सका।
घटनाके संबंधमें मिली जानकारीके अनुसार सुन्दरपुर (लंका) निवासी श्याम सुन्दर विश्वकर्माका पुत्र राजेश विश्वकर्मा बिजली विभागमें संविदा कर्मी था। राजेश शनिवारकी रात्रि लगभग पौने दस बजे खोजवांसे सुन्दरपुर स्थित अपने घर बाइकसे लौट रहा था। वह सरायनंदन (खोजवां) के समीप पहुंचा तभी पीछेसे आये बाइक सवार दो की संख्यामें बदमाश उसे रोका। इसके बाद उससे कुछ पलके बात करनेके बाद राजेशपर दो राउंड गोली चला दी। गोली राजेशके सिरमें लगते ही जमीनपर गिरकर छटपटाने लगा। घटनाको अंजाम देनेके बाद बदमाश बाइकसे सुन्दरपुर की तरफ भाग निकले। गोलीकी आवाज सुनकर आसपासके लोग मौकेपर पहुंचे और इसकी सूचना भेलूपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिसने घायल राजेशको लेकर बीएचयूके ट्रामा सेन्टर पहुंचाया जहां चिकित्सकोंने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसने मृतक की शिनाख्त करनेके बाद उसके परिजनोंको दी। सूचना पाकर परिजन ट्रामा सेन्टर पहुंच गये। पुलिस घटना स्थलसे एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियोंसे पूछताछमें स्थानीय लोगोंने बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ कि हमलावर मृतकके परिचित थे और उसका पीछा दोनों कुछ दूरीसे किये थे जिसके चलते मृत राजेश तेजीसे भाग रहा था।