उत्तर प्रदेश कानपुर

विकास दुबे काण्डमें पुलिसकर्मियों पर आईबी का शिकंजा


कानपुर। कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे और उसके करीबी जयकांत बाजपेई का साथ देने वाले पुलिस कर्मियों पर खुफिया का शिकंजा कसना लगभग तय हो चुका है। पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच करने के दौरान आईबी को पांच ऐसे पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी मिली है। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विकास दुबे और जयकांत बाजपेई की मदद करने के साथ ही अकूत सम्पत्ति कमाई है। बिकरू कांड के बाद एडवोकेट सौरभ भदौरिया ने ईडी, आयकर और आईबी को 36 पुलिस कर्मियों की सूची उपलब्ध कराई थी।