Latest News नयी दिल्ली

विधानसभा चुनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिन में करेंगे 54 चुनावी सभाएं,


नई दिल्ली: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान 18 दिनों में 54 सभाओं को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह रोजाना औसतन तीन सभाएं करेंगे। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल में 10 दिन, असम में 3 दिन, तमिलनाडु में 2 दिन, केरल में 2 दिन और पुडुचेरी में एक दिन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंग।

आपको बता दें कि 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल) समेत केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। जबकि, असम में 3 चरणों में और केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में मतदान होगा। वहीं सभी चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे 2 मई को आएंगे।यहां देखिए सभी चुनावी राज्यो के चुनाव का पूरा शेड्यूल।