पटना

वैशाली में धारदार हथियार से पति-पत्नी की निर्मम हत्या


गोरौल (वैशाली)(आससे)। शनिवार की अहले सुबह पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस कैम्प कर रही हैं। वही लोगो मे दहशत का माहौल है। परिजनों में कोहराम मचा है मृतक पति-पत्नी की क्षत-विक्षत लाश घटनास्थल पर पड़ी हैं। मृतक की पहचान पति शशि कुमार और पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है पड़ोसी से मामूली बात को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था जो खूनी खेल में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए। इस दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में दूसरा पक्ष भी घायल हुआ है जिसे किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद पहुंचे सदर एसडीपीओ राघव दयाल एवं ओ पी अध्यक्ष अशोक राम साथ कई थाने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।