News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

वैश्विक समुदाय के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है हिंद प्रशांत क्षेत्र- रक्षा मंत्री


नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh) ने शुक्रवार को हिंद -प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2022 को संबोधित किया। उन्‍होंन क्षेत्र की अहमियत का जिक्र किया और बताया कि यह दुनिया की साझा समृद्धि और सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र केवल क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्‍कि विस्‍तृत वैश्विक समुदाय के लिए अहम है। उन्‍होंने कहा, ‘न केवल क्षेत्रीय बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है। हिंद प्रशांत  सदियों से व्यापार को बढ़ाने में मदद करती रही है।’

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि सुरक्षा वास्तव में एक सामूहिक उपक्रम बन जाए, तो हम एक वैश्विक व्यवस्था के निर्माण को लेकर विचार कर सकते हैं। यह हमारे लिए फायदेमंद रहेगा।’

उन्‍होंने कहा, ‘ वैश्विक समुदाय इसके लिए कई मंचों और एजेंसियों के माध्यम से काम कर रहा है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सबसे प्रमुख है। अब हमें सामूहिक सुरक्षा के प्रतिमान को साझा हितों और सभी के लिए साझा सुरक्षा के स्तर तक बढ़ाने की आवश्यकता है।’