Latest News अन्तर्राष्ट्रीय साप्ताहिक

शंघाई में सख्त लाकडाउन से लोगों में गुस्सा, खाना-पानी की कमी, घरों में कैद करोड़ों लोग


बीजिंग। चीन का शंघाई शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। कई दिनों से जारी लाकडाउन के चलते शंघाई में मेडिकल सुविधा और खाने की चीजों के लाले पड़ गए है। दरअसल, बीते महीने से ही शंघाई में लाकडाउन लगाया गया है। करीब ढाई करोड़ लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं।

सख्त लाकडाउन से गुस्से में लोग

शंघाई में जीरो कोविड पालिसी के तहत सख्त लाकडाउन लगाया गया है। लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शंघाई में चीनी सेना और हेल्थ वर्कर्स का सहारा लिया जा रहा है। यहां तक कि संक्रमित माता-पिता को उनके बच्चों से अलग किया जा रहा है। समाचार एजेंसी सीएनएन ने बताया कि ये परिस्थितियां सरकार के खिलाफ जा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक कमेंट भी वायरल हो रहा है। कमेंट में लिखा है, ‘हम कोरोना से नहीं, कोरोना नियंत्रण के उपायों से मारे जा रहे हैं।’