News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश रांची राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का नामांकन फार्म खारिज, हस्ताक्षर संबंधी त्रुटि


नई दिल्ली, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि केएन त्रिपाठी के नामांकन फार्म को खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी का फार्म निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा था और इसमें हस्ताक्षर से संबंधित गलती थी।तिब्बत के लोगों ने नई दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास के बाहर तिब्बत को चीन से आजाद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक तिब्बती प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हमारी मांग है कि तिब्बत फ्री हो और इस मांग को भारत सरकार समर्थन दें। चीन को रोकने की जरूरत है।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में देश में 5जी सेवा की शुरुआत की। कांग्रेस में एक नेता एक पद के प्रस्ताव के बाद पार्टी अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई जिलों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को आज से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की तिथि

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री बताया कि कल हमें 20 फार्म मिले थे और वो फार्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी। 20 में से 4 फार्म रिजेक्ट हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हमारे 2 उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

  • 02:58 PM, 01 Oct 2022

    केएन त्रिपाठी का नामांकन फार्म खारिज

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि केएन त्रिपाठी के फार्म को खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी का फार्म निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा था और इसमें हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटि थी।

  • 02:51 PM, 01 Oct 2022

    बृजलाल खबरी उत्तर प्रदेश में पार्टी की इकाई अध्यक्ष नियुक्त

    कांग्रेस ने बृजलाल खबरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

  • 02:38 PM, 01 Oct 2022

    एयर मार्शल धारकर ने पूर्वी एयर कमांडर का पदभार किया ग्रहण

    एयर मार्शल एसपी धारकर ने आज शिलांग में पूर्वी एयर कमांडर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल डीके पटनायक की जगह ली है। एयर मार्शल डीके पटनायक कल सेवानिवृत्त हो गए।

  • 02:02 PM, 01 Oct 2022

    एस जयशंकर ने गुजरात में 60 देशों के अधिकारियों से की मुलाकात

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विभिन्न देशों के अधिकारियों के साथ गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वह नवरात्रि त्योहार में शामिल होने के लिए वडोदरा गए हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम यहां विभिन्न देशों के अधिकारियों के साथ आए हैं। सभी अधिकारी यहां के विकास को देखकर उत्साहित हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 60 देशों के प्रतिनिधियों और राजदूतों से मुलाकात की।

  • 01:48 PM, 01 Oct 2022

    शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र था, जिसे हम दिखा रहे

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था, उसे हम दिखा रहे हैं। यह कोई और पार्टी के अंदर नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है, जिसके बाद पार्टी के कई लोग और कार्यकर्ताओं ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा।

  • 01:43 PM, 01 Oct 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने की एके एंथनी से मुलाकात

    कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंथनी से मुलाकात की। मल्लिकार्जुन खड़गे और एके एंथनी के बीच यह मुलाकात दिल्ली के केरल हाउस में हुई है। इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था।

  • 01:37 PM, 01 Oct 2022

    लामिछाने ने की आत्मसमर्पण की घोषणा

    नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेगा। लामिछाने ने 6 अक्टूबर को देश लौटने और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने की घोषणा की।

  • 01:24 PM, 01 Oct 2022

    COAI ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

    सेलुलर ऑपरेटर्स असन आफ भारत (COAI) देश में 5जी सेवाओं को लांच करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। COAI ने कहा कि IMC 2022 में 5G सेवाओं को लांच करने के लिए पीएम को धन्यवाद देते हैं। हम भारत में लंबे समय से प्रतीक्षित 5जी लांचिंग को लेकर उत्साहित थे। टेलीकाम आपरेटर उच्च गति वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

  • 01:13 PM, 01 Oct 2022

    नए युग की शुरुआत के लिए मुकेश अंबानी ने देश को दी बधाई

    देश में 5जी सेवा की शुरुआत के बाद मुकेश अंबानी ने कहा कि एक नए युग की शुरुआत करने के लिए देश को बधाई। उन्होंने कहा, हम सभी को प्रेरित करने और हमें यह डिजिटल विजन देने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं।

  • 12:57 PM, 01 Oct 2022

    तिब्बत के लोगों ने चीनी दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन

    तिब्बत के लोगों ने नई दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास के बाहर तिब्बत को फ्री करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक तिब्बती प्रदर्शनकारी ने कहा, हमारी मांग है कि तिब्बत फ्री हो और इस मांग को भारत सरकार समर्थन दें। चीन को रोकने की जरूरत है।

  • 12:51 PM, 01 Oct 2022

    दिसंबर से पूरे भारत को कवर योजना- आकाश अंबानी

    रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि Jio ने दिसंबर तक पूरे भारत को कवर करने की योजना बनाई है। 5जी तकनीक के बाद हम इसे बहुत सस्ती बना देंगे। उन्होंने कहा कि डिवाइस से लेकर सेवा तक यह हर भारतीय के लिए सस्ती होनी चाहिए।

  • 12:41 PM, 01 Oct 2022

    आत्मनिर्भर बनने पर लोग हंस रहे थे- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने पर लोग हंस रहे थे, लेकिन हमने उसे पूरा किया। इससे इलेक्ट्रानिक लागत कम हुई। 2014 में सिर्फ दो मोबाइल निर्माण सुविधाएं थीं, जो आज बढ़कर 200 से अधिक हो गई हैं।

  • 12:33 PM, 01 Oct 2022

    गरीब लोग भी अपनाते नई तकनीक- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मैंने देखा है कि देश के गरीब लोग भी हमेशा नई तकनीकों को अपनाने के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी सही मायने में लोकतांत्रिक हो गई है।

  • 12:23 PM, 01 Oct 2022

    पीएम मोदी ने कहा- न्यू इंडिया प्रौद्योगिकी के विकास में निभाएगा सक्रिय भूमिका

    पीएम मोदी ने 5जी सेवा को लांच करने के बाद कहा कि न्यू इंडिया सिर्फ प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता नहीं रहेगा, बल्कि उस प्रौद्योगिकी के विकास और उसे लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। हम दुनिया में तकनीकी प्रगति का नेतृत्व करेंगे।

  • 12:19 PM, 01 Oct 2022

    5जी सेवा से 130 करोड़ लोगों को मिला गिफ्ट- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 5जी सेवा की शुरुआत के जरिए टेलीकाम सेक्टर ने 130 करोड़ भारतीयों को गिफ्ट दिया है। उन्होंने कहा कि 5जी सेवा से देश में नए युग की शुरुआत हुई है। पीएम ने कहा कि इससे देश में असीमित अवसर पैदा होंगे।

  • 12:13 PM, 01 Oct 2022

    पीएम मोदी ने कहा-आज का दिन ऐतिहासिक

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज का दिन 21वीं सदी के लिए ऐतिहासिक है। देश में 5जी सेवा से टेलीकाम सेक्टर में क्रांति आएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में 5जी सेवा की शुरुआत की।

  • 12:09 PM, 01 Oct 2022

    सत्येन्द्र जैन की याचिका खारिज

    दिल्ली हाइकोर्ट ने मंत्री सत्येन्द्र जैन की याचिका खारिज कर दी। सत्येन्द्र जैन ने अपने कथित मनी लान्ड्रिंग मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने को चुनौती दी थी।

  • 11:56 AM, 01 Oct 2022

    दूरसंचार उद्योग से सपना होगा साकार- कुमार मंगलम बिड़ला

    आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि दूरसंचार उद्योग 1.3 अरब भारतीयों और हजारों उद्यमों के डिजिटल सपनों को साकार करेगा। यह देश के लिए अगले 3 वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर के योगदान के साथ 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए मंच तैयार करेगा।

  • 11:39 AM, 01 Oct 2022

    पीएम मोदी ने की 5जी सेवा की शुरुआत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में देश में 5जी सेवा की शुरुआत की।

  • 11:38 AM, 01 Oct 2022

    पीएम मोदी ने IMC 2022 का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 का उद्घाटन किया। आज से देश में 5जी सेवा की भी शुरुआत हो गई है।

  • 11:34 AM, 01 Oct 2022

    आज का दिन काफी महत्वपूर्ण- सुनील भारती मित्तल

    भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। यह शुरुआत आजादी के 75वें वर्ष में हो रही है और देश में एक नई जागरूकता और ऊर्जा की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा।

  • 11:32 AM, 01 Oct 2022

    सीएम जयराम ठकुर ने मनाली में किया लोक नृत्य

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में लोगों के साथ लोक नृत्य किया। वह मनाली में स्थानीय कला और शिल्प सांस्कृतिक केंद्र में नाटी लोक नृत्य में शामिल हुए।

  • 11:29 AM, 01 Oct 2022

    खड़गे ने राज्यसभा में एलओपी के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की घोषणी की है। कांग्रेस में एक नेता एक पद के प्रस्ताव के बाद पार्टी अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा।

  • 11:23 AM, 01 Oct 2022

    भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब ग्लोबल बनाने की जरूरत- मुकेश अंबानी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, हमने जो कर दिखाया है उस पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सेलुलर ऑपरेटर्स असन आफ इंडिया (COAI) और दूरसंचार विभाग के लिए, मैं कह सकता हूं कि हम नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बनना चाहिए।

  • 11:19 AM, 01 Oct 2022

    अश्विनी वैष्णव ने कहा 5जी सेवा से कई क्षेत्रों में आएगा परिवर्तन

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में 5जी सेवाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लाजिस्टिक्स, बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी।

  • 11:15 AM, 01 Oct 2022

    डिजिटल इंडिया का प्रवेश द्वार है दूरसंचार- अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज पीएम मोदी देश में 5जी सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। दूरसंचार के इतिहास में इस पल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। दूरसंचार डिजिटल इंडिया का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि यह हर व्यक्ति के लिए डिजिटल सेवाओं को लाने का माध्यम है।

  • 11:01 AM, 01 Oct 2022

    मुंबई में जब्त 490 ग्राम कोकीन की कीमत 4.9 करोड़ रुपये

    कस्टम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 29 सितंबर को 490 ग्राम कोकीन ले जा रहे एक यात्री को पकड़ा। उसके पास से बरामद कोकीन की कीमत 4.9 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि कोकीन को चप्पल में छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • 10:35 AM, 01 Oct 2022

    शिमला सड़क हादसे पर सीएम ने जताया दुख

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला सड़क हादसे पर दुख जताया है। बता दें कि शिमला के छाबड़ा में आज सुबह सेब से लदे ट्रक के पलट जाने से एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं।

  • 10:32 AM, 01 Oct 2022

    शिमला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छाबड़ा में आज सुबह सेब से लदे ट्रक के पलट जाने से एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • 10:24 AM, 01 Oct 2022

    भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद

    भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया।

  • 10:09 AM, 01 Oct 2022

    कुछ देर में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। पीएम मोदी आज भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे और कुछ ही देर में 5G सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

  • 10:04 AM, 01 Oct 2022

    सीलमपुर अपहरण मामले में दो लड़के गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीलमपुर इलाके में एक 10 साल के लड़के को उसके तीन दोस्तों द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में दो लड़के गिरफ्तार हुए हैं। सीलमपुर में 18 सितंबर को 10-12 साल की उम्र के तीन दोस्तों एक 10 साल के लड़के को अपहरण कर लिया था। बाद में गंभीर चोट की वजह से लड़के की मौत हो गई थी।

  • 09:42 AM, 01 Oct 2022

    मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिए खुले टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान

    मध्य प्रदेश में अब पर्यटक वन, टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान का दीदार कर सकेंगे। राज्य में आज से सभी वन, टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं।

  • 09:37 AM, 01 Oct 2022

    तेलंगाना में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण बढ़ाने का फैसला

    तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जनजातियों के लिए शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण को बढ़ाने का फैसला लिया है। तेलंगाना में सरकार के आदेशानुसार, तत्काल प्रभाव से अनुसूचित जनजातियों के लिए शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की सेवाओं या नौकरियों में आरक्षण को 6% से बढ़ाकर 10% तक कर दिया गया।

  • 09:19 AM, 01 Oct 2022

    अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले की भारत ने निंदा की

    अफगानिस्तान में एजुकेशनल सेंटर पर कल हुए आतंकी हमले की भारत ने निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि काबुल के दश्त-ए-बारची में काज एजुकेशनल सेंटर पर कल हुए आतंकी हमले से हम दुखी हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम शैक्षिक स्थानों पर मासूम छात्रों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हैं।

  • 09:02 AM, 01 Oct 2022

    देश में कोरोना के 3,805 नए मामले दर्ज

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,805 नए मामले सामने आए। इस दौरान 5,069 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लौटें। जानकारी के अनुसार, इस समय कोरोना के 38,293 सक्रिय मामले हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।

  • 08:49 AM, 01 Oct 2022

    दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस की कीमत घटी

    राष्ट्रीय राजधानी में कमर्शियल रसोई गैस की कीमत कम हुई। आज से दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस LPG सिलेंडर की कीमत में 25.5 रुपए की कमी की गई।

  • 08:46 AM, 01 Oct 2022

    गुरुग्राम में Mall में लगी आग

    हरियाणा के गुरुग्राम में एक Mall में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के ग्लोबल फ़ोयर Mall में आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

  • 08:43 AM, 01 Oct 2022

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24वें दिन चामराजनगर के गुंडलुपेट से शुरू

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के चामराजनगर के गुंडलुपेट से शुरू हुई। राहुला गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आज 24वें दिन यात्रा शुरू की। भारत जोड़ो यात्रा आज रात को मैसूर के तांडवपुरा पहुंचेगी।

  • 08:28 AM, 01 Oct 2022

    NCP नेता छगन भुजबल के खिलाफ मामला दर्ज

    NCP नेता छगन भुजबल और दो अन्य लोगों के खिलाफ IPC की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। चेंबूर के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक वीडियो फारवर्ड करने पर उन्हें छगन और अन्य ने जान से मारने की धमकी दी है।

  • 08:20 AM, 01 Oct 2022

    हिमालय क्षेत्र में हुआ हिमस्खलन

    उत्तराखंड में हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • 08:17 AM, 01 Oct 2022

    दो अक्टूबर को गिरेगा पुणे में चांदनी चौक पुल

    महाराष्ट्र के पुणे में 2 अक्टूबर को चांदनी चौक पुल गिराया जाएगा। इस पुल को गिराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। जानकारी के अनुसार, इस पुल को गिराकर इस जगह पर एक नया पुल बनाया जाएगा।

  • 08:05 AM, 01 Oct 2022

    केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कई जिलों में AFSPA को बढ़ाया

    केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले एवं नामसाई जिले के नामसाई और महादेवपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को आज से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही नागालैंड के 9 जिलों में और 4 जिलों के 16 पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में भी आज से छह महीने की अवधि के लिए AFSPA को बढ़ा दिया है।

  • 07:54 AM, 01 Oct 2022

    वडोदरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खेला गरबा

    गुजरात के वडोदरा में नवरात्रि के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गरबा खेला।