News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

शपथ ग्रहण समारोह: नीतीश सीएम तो तेजस्‍वी बने डिप्‍टी सीएम, बीजेपी ने बनाई समारोह से दूरी


पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Political Crisis: बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नई सरकार के मुख्‍यमंत्री तो तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उपमुख्‍यमंत्री (Dy.CM) के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने बुधवार को दोपहर दो बजे उन्‍हें शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहा। बीजेपी ने नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़ने को विश्‍वासघात बताते हुए इसके खिलाफ सभी जिला मुख्‍यालयों में धरना-प्रदर्शन किया है।

 

  • 02:21 PM, 10 Aug 2022

    महागठबंधन की सरकार बनने पर बोलीं राबड़ी देवी

    महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राबड़ी देवी ने इसे बिहार के लिए अच्‍छा बताया। बहु राजश्री को लेकर कहा कि उसके घर में आने के बाद सरकार बनी है।

  • 02:17 PM, 10 Aug 2022

    शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी को लेकर खूब बोले नीतीश

    मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण के बाद समारोह संपन्‍न हुआ। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे साथ बीजेपी ने जो भी किया, वह ठीक नहीं था। इस कारण बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में आने का फैसला करना पड़ा।

  • 02:13 PM, 10 Aug 2022

    तेजस्‍वी यादव ने ने ली उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

    तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया।

  • 02:08 PM, 10 Aug 2022

    नीतीश बने मुख्‍यमंत्री, तेजस्‍वी ले रहे उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

    नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर लिया। अब तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री पद का शपथ ले रहे हैं।

  • 02:02 PM, 10 Aug 2022

    शपथ ग्रहण के मंच पर पहुंचे राज्‍यपाल फागू चौहान

    शपथ ग्रहण के मंच पर पहुंचे राज्‍यपाल फागू चौहान। अब शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।

  • 01:55 PM, 10 Aug 2022

    शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार

    शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार पहुंचे। तेजस्‍वी पहले से हैं मौजूद। समारोह में राबड़ी देवी अपनी बहु राजश्री के साथ उपस्थित हैं। अब शपथ ग्रहण समारोह में कुछ मिनटों का इंतजार बचा है।

  • 01:45 PM, 10 Aug 2022

    पत्‍नी संग राजभवन पहुंचे तेजस्‍वी यादव

    पत्‍नी संग राजभवन पहुंचे तेजस्‍वी यादव

    तेजस्‍वी यादव पत्‍नी रेचल व भाई तेज प्रताप यादव के साथ राजभवन पहुंच गए हैं। राबड़ी देवी भी पहुंच गई हैं। अब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने का इंतजार है।

  • 01:35 PM, 10 Aug 2022

    राजभवन के लिए निकले तेजस्‍वी-तेज प्रताप

    राजभवन में महागठबंधन नेताओं का आना जारी है। जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव, सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, अशोक चौधरी, आलोक मेहता व संजय सिंह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री पर का शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ भाई तेज प्रताप यादव भी हैं। राबड़ी देवी भी राजभवन के लिए निकल चुकी हैं।

  • 01:22 PM, 10 Aug 2022

    शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तेजस्‍वी के मामा प्रभुनाथ

    शपथ ग्रहण में अब करीब 40 मिनट का समय बचा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरजेडी नेताओं का आना शुरू हो गया है। जेडीयू के एक सांसद भी पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ भी समारोह में पहुंचे हैं।

  • 12:52 PM, 10 Aug 2022

    बीजेपी के धरना में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

    नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने पर बीजेपी ने राज्‍य व जिला मुख्‍यालयों में धरना दिया है। इसमें नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया गया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

     

  • 12:34 PM, 10 Aug 2022

    नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्‍वी यादव

    दो बजे दिन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले तेजस्‍वी यादव एक अणे मार्ग पहुंचे हैं। वे नीतीश कुमार से बातचीत कर रहे हैं। समझा जाता है कि यह मुलाकात मंत्र‍ियों के विभागों को लेकर हो रही है।

  • 12:01 PM, 10 Aug 2022

    नीतीश कुमार बन सकते हैं संयुक्‍त प्रगत‍िशली गठबंधन के संयोजक

    बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्‍त प्रगत‍िशील गठबंधन के संयोजक बन सकते हैं। जदयू के नेता लगातार इस बात के संकेत देे रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। अब कांग्रेस और राजद के नेता भी इसी अंदाज वाले बयान देने लगे हैं।

  • 11:55 AM, 10 Aug 2022

    शपथ से पहले गृह मंत्रालय के लिए अड़ा जेडीयू

    बड़ी खबर यह आ रही है कि शपथ से पहले नीतीश कुमार गृह विभाग के लिए अड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि इसपर आरजेडी से बातचीत चल रही है।

  • 11:43 AM, 10 Aug 2022

    भाजपा का धरना शुरू, नीतीश कुमार पर लगाया विश्‍वासघात का आरोप

    नीतीश कुमार के नए गठबंधन में शामिल होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन शुरू कर दिया है। भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से विश्‍वासघात किया है। पटना में भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय के सामने पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता धरना देकर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैं।

  • 11:29 AM, 10 Aug 2022

    तेज प्रताप ने राबड़ी आवास के बाहर दिखाया विक्‍ट्री साइन

    आरजेडी के सरकार में वापस आने पर तेज प्रताप यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राबड़ी आवास के बाहर उन्‍होंने विक्‍ट्री साइन दिखाया।

  • 11:09 AM, 10 Aug 2022

    राबड़ी आवास पर तय किए जा रहे आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम

    नीतीश कुमार व तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण के पहले अभी राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के नेता जुटे हैं। वहां आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

  • 11:07 AM, 10 Aug 2022

    नीतीश-तेजस्वी सरकार पर टेढ़ी होगी केंद्र की नजर, लालू परिवार की बढ़ सकती मुश्किलें

    नीतीश कुमार आज तेजस्‍वी यादव के साथ मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बना रहे हैं। नई सरकार के समक्ष चुनौतियां भी होंगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नजर टेढ़ी हो सकती है। भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार व आरजेडी नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ सकता है।

  • 10:37 AM, 10 Aug 2022

    महागठबंधन सरकार के संभावित मंत्रियों के नाम की चर्चा

    मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में आरजेडी कोटे से तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, अनिता देवी, जीतेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू व सुरेन्द्र राम आदि के नाम भी चर्चा में हैं। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान के नाम की चर्चा है। कांग्रेस के मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान व राजेश कुमार तो हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन मंत्री बन सकते हैं।

  • 10:29 AM, 10 Aug 2022

    आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे शपथ

    आज केवल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे पद की शपथ। कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने दी जानकारी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के अन्‍य सदस्‍यों को शपथ ग्रहण बाद में होगा।

  • 10:19 AM, 10 Aug 2022

    यूपीए के संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के संयोजक बनाए जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर कांग्रेस अण्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दे दी है।

  • 10:05 AM, 10 Aug 2022

    सरकार से हटते ही बदला जा रहा नेमप्‍लेट

    भाजपा के बिहार की सरकार से हटते ही माननीयों के आवास पर लगा नेम प्‍लेट बदला जाने लगा है। उनके नाम के आगे पूर्व शब्‍द जोड़ा जा रहा है।

  • 09:48 AM, 10 Aug 2022

    नीतीश साथ छोड़ेंगे, बीजेपी को पहले से थी आशंका

    बीजेपी को नीतीश कुमार के अलग हाेने की आशंका थी, लेकिन उसने नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश नहीं की। बीजेपी यह भांप चुकी थी कि नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। इसमें उन्‍हें बिहार में आरजेडी तथा दिल्ली में कांग्रेस की मदद की दरकार होगी। एनडीए में रहते नीतीश कुमार का राष्‍ट्रीय राजनीति में उभरना मुश्किल था, क्‍योंकि बीजेपी में नरेंद्र मोदी का प्रभावी चेहरा है।

  • 09:32 AM, 10 Aug 2022

    तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

    बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

  • 09:32 AM, 10 Aug 2022

    तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

    बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

  • 09:32 AM, 10 Aug 2022

    तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

    बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

  • 09:15 AM, 10 Aug 2022

    आरजेडी ने गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्‍यक्ष का पद भी मांगा

    Bihar News: बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन की तैयारी जारी है। घटक दलों में अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। इस बीच खबर मिली है कि आरजेडी ने नीतीश कुमार से गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्यक्ष का पद भी मांगा है।

  • 09:12 AM, 10 Aug 2022

    एनडीए सरकार में नहीं कर पा रहे थे काम

    Bihar Politics: पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि भाजपा के मंत्री केवल केंद्र की बात करते हैं। काम बिहार में होता है तो बात भी  बिहार की होनी चाहिए। एनडीए की सरकार में ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे थे।

  • 09:04 AM, 10 Aug 2022

    शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

    Bihar News: नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा समेत अन्‍य इंतजाम किए जा रहे हैं।

  • 08:52 AM, 10 Aug 2022

    आरसीपी सिंह का नीतीश पर हमला, बोले- जनादेश से विश्वासघात किया

    Bihar Politics: बीजेपी से रिश्‍ता खत्‍म कर महागठबंधन के साथ जाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाजे हुए कहा है कि साल 2020 उके चुनाव में जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट दिया था।

  • 08:33 AM, 10 Aug 2022

    मंत्रियों और विभागों को लेकर कयासों का बाजार गर्म

    बिहार में नई सरकार के सीएम और डिप्‍टी सीएम दोपहर बाद शपथ लेंगे। अब मंत्री पद को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। खासकर गृह मंत्रालय को लेकर। क्‍या सीएम खुद ये विभाग रखेंगे या तेजस्‍वी को सौंप देंगे, इसकी चर्चा हो रही है।

  • 08:32 AM, 10 Aug 2022

    सुशील मोदी ने कहा- आरसीपी के जरिए जेडीयू तोड़ने की बात झूठ

    सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी वह सम्मान नहीं देगा, जो उन्हें बीजेपी ने दिया। हमने ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद उन्हें मुख्‍यमंत्री बनाया और कभी भी उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश नहीं की। आरसीपी सिंह के माध्‍यम से जेडीयू तोड़ने की बात झूठ है।

  • 08:11 AM, 10 Aug 2022

    राबड़ी आवास पर सुबह से लगी समर्थकों की भीड़

    पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सुबह से समर्थकों की भीड़ लगी है। तेजस्‍वी यादव को बधाई देने के लिए फूलों का गुलदस्‍ता लेकर कई जिलों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

  • 07:58 AM, 10 Aug 2022

    नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी का महाधरना आज

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में जाने के कदम पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ आज सभी जिलों में जेडीयू के खिलाफ बीजेपी विरोध प्रदर्शन (महाधरना) करेगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

  • 07:52 AM, 10 Aug 2022

    भाजपा आज से शुरू करेगी आंदोलन

    एनडीए से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदेश कार्यालय पर आज भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

  • 07:41 AM, 10 Aug 2022

    भाजपा वाले विभाग के मंत्री पद राजद-कांग्रेस को

    भाजपा के पास जिन विभागों के मंत्रालय थे, वे अब राजद, कांग्रेस और अन्‍य दलों के बीच बांटे जाएंगे। ऐसी चर्चा चल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

  • जेडीयू को मिलने वाले संभावित विभाग…

    • शिक्षा
    • ऊर्जा
    • योजना एवं विकास
    • परिवहन
    • ग्रामीण विकास
    • समाज कल्याण
    • सूचना एवं जनसंपर्क
    • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
    • ग्रामीण कार्य
    • अल्पसंख्यक कल्याण .
  • 07:15 AM, 10 Aug 2022

    आरजेडी व कांग्रेस को मिलने वाले संभावित विभाग…

    • पथ निर्माण
    • स्वास्थ्य
    • भवन निर्माण
    • पशु एवं मत्स्य संसाधन
    • वित्त
    • कृषि
    • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
    • श्रम संसाधन
    • सूचना प्रौद्योगिकी
    • उद्योग
    • नगर विकास
    • पंचायती राज
    • पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन
    • पर्यटन
    • कला संस्कृति
    • खान एवं भूतत्व
    • आपदा प्रबंधन
    • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
    • राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग
  • ऐसा हो सकता है विभागों का संभावित बंटवारा

    नई सरकार में सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पसंदीदा गृह विभाग आरजेडी अपने पास चाहता है। हालांकि, पथ निर्माण विभाग व स्‍वास्‍थ्‍य सहित कई बड़े विभाग आरजेडी को दिए जा सकते हैं।

  • 07:11 AM, 10 Aug 2022

    महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय

    नीतीश कुमार की महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय हो चुका है। इसकी घोषणा नहीं की गई है, पर सूत्र बताते हैं कि जेडीयू को एक दर्जन विभाग मिलेंगे तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जाने हैं। विधानसभा अध्यक्ष जेडीयू कोटे से रहेंगे।

  • 07:09 AM, 10 Aug 2022

    आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। वे अब तक हर बार कार्यकाल के बीच ही इस्‍तीफा देकर दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते रहे हैं।

  • 07:07 AM, 10 Aug 2022

    महागठबंघन विघायक दल के नेता चुने गए नीतीश, आज बनेंगे मुख्‍यमंत्री

    नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए। इसके बाद उन्‍होंने 164 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्‍यपाल को सौंपा तथा दोबारा महागठबंधन का मुख्‍यमंत्री बनने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उन्‍हें बुधवार को दो बजे सरकार गठन का समय दिया है। उनके साथ तेजस्‍वी यादव भी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

  • 07:04 AM, 10 Aug 2022

    मंगलवार को छोड़ा बीजेपी का साथ, दिया इस्‍तीफा

    नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी होकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में मुख्‍यमंत्री बने थे। बीते दिन इस सरकार का द-एंड उस समय हो गया, जब नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल से मिलकर अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।