रांची

शहर के 6 तालाबों में होगा काली पूजा के प्रतिमाओं का विसर्जन


शहर के 6 तालाबों में होगा काली पूजा के प्रतिमाओं का विसर्जन
रांची। शहर में हुए काली पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने 6 तालाबों में व्यवस्था की है। इस बार शहर के 15 स्थानों पर काली पूजा का आयोजन किया गया है। शनिवार को सभी काली पूजा के मूर्तियों का विसर्जन करने की संभावना है। इसको लेकर शहर के चिह्नित तालाब में व्यवस्था का जायजा जिला प्रशासन व नगर निगम के पदाधिकारियों ने लिया। विजर्सन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। इसको लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति संबंधित डैम-तालाब में डीसी और एसएसपी की ओर से की गई है। काली पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर जहां अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, न्यायालय के आदेश और कोविड-19 को देखते हुए मूर्ति विसर्जन के 48 घंटे के अंदर सभी जलाश्यों की सफाई की जाएगी। इसके तहत मूर्तियों के अवशेष व अन्य पदार्थ बाहर अनिवार्य रूप से निकाल लिया जाएगा। साफ-सफाई की जिम्मेदारी रांची नगर निगम की होगी। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम लॉ एंड आॅर्डर को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर रांची नगर निगम की ओर से भी एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। ताकि आपसी समन्वय से साफ-सफाई व अन्य कार्य हो सके। काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन की ओर से जो तालाब चिन्हित किये गए है। उनमें बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, बटन तालाब डोरंडा, कांके डैम, जेल तालाब और करमटोली तालाब शामिल है।