Latest News मनोरंजन

शाहरूख खान के B’day पर मन्नत के बाहर आधी रात को जुटी फैन्स की भीड़


शाहरूख खान के करियर पर एक नजर
साल 1988 में शाहरूख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के धारावाहिक फौजी से अपने कैरियर की शुरुआत की। साल 1991 में अपने सपनों को साकार करने के लिए शाहरूख मुंबई आ गए। अजीज मिर्जा ने शाहरूख खान की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें अपने धारावाहिक सकर्स में काम करने का मौका दे दिया। उन्हीं दिनो हेमा मालिनी को अपनी फिल्म दिल आशना है के लिए दिव्या भारती के अपोजिट नए चेहरे की तलाश थी। शाहरूख खान को जब इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्तों की मदद से इस फिल्म के लिये स्क्रीन टेस्ट देने के लिए गए और चुन लिए गए। इस बीच शाहरूख को फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला।

ऋषि कपूर जैसे मंझे हुए अभिनेता की मौजदूगी में भी शाहरूख खान ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको को अपना दीवाना बना लिया, जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर की ओर से उन्हें नए अभिनेता का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस बीच निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की नजर शाहरूख खान पर पड़ी। उस समय वह अंग्रेजी के नोबल ए किस बिफोर डेथ पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म में शाहरूख खान को किरदार ग्रे शेडस लिए हुए थे।शाहरूख ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी।