News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

शीतकालीन सत्र: अखिलेश यादव बोले- 2024 से पहले साथ आएंगे विपक्षी दल,


  1. नई दिल्ली, : संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज सात दिसंबर से हो गया है। आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा में मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित। इससे पहले, लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया था। उन्होंने कहा दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है।

02:13 PM, 12 Dec 2022

  • संसद में महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाएगी सपा- डिंपल यादव

    लोकसभा सदस्य के रूप में आज डिंपल यादव ने शपथ ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। डिंपल यादव ने कहा कि संसद में महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे समाजवादी पार्टी उठाएगी।

  • 02:11 PM, 12 Dec 2022

    2024 से पहले साथ आएंगे विपक्षी दल- अखिलेश यादव

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एक साथ आने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 2024 के चुनाव से पहले एक साथ आएंगे, इसके लिए ममता-नीतीश व केसीआर पहल कर रहे हैं।

  • 01:12 PM, 12 Dec 2022

    लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।

  • 01:11 PM, 12 Dec 2022

    राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित।

  • 12:34 PM, 12 Dec 2022

    लोकसभा में बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    लोकसभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रश्नकाल के दौरान देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

  • 12:26 PM, 12 Dec 2022

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

    संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पिछले हफ्ते मैंने एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें सभी हितधारक मौजूद थे। कोविड प्रतिबंधों के कारण उड्डयन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस अवधि से उबरने के कारण हवाईअड्डों पर काफी भीड़ है।

  • 12:16 PM, 12 Dec 2022

    राज्यसभा में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा लोग सोशल मीडिया पर ऐसे कई दावे करते हैं, जो तथ्यों से मेल नहीं खाते। एक वरिष्ठ सांसद ने दावा किया कि अभी तक 3000 राजनीतिक व्यक्तियों के यहां छापे मारे गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। कोई भी कानून निर्वाचित प्रतिनिधियों को छूट नहीं देता है।

  • 12:10 PM, 12 Dec 2022

    निर्मला सीतारमण ने GST के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया

    लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रश्नकाल के दौरान GST के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया।

  • 12:09 PM, 12 Dec 2022

    SP सांसद जया बच्चन ने शिंदे गुट के विधायकों पर उठाए सवाल

    संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंची SP सांसद जया बच्चन ने शिंदे विधायकों को y+ सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीदने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। जिन्होंने इस प्रकार से दुरुपयोग किया है। उनको सारी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। मैं क्या शब्द इस्तेमाल करूं इनके लिए? ये बहुत शर्म की बात है।

  • 12:04 PM, 12 Dec 2022

    भारतीय रुपया मजबूत हुआ- निर्मला सीतारमण

    लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो।

  • 11:58 AM, 12 Dec 2022

    लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं

    लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया। उन्होंने कहा दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं।

  • 11:52 AM, 12 Dec 2022

    राज्यसभा सदस्य पीटी उषा को दी बधाई

    राज्यसभा सदस्य पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बधाई दी।

  • 11:50 AM, 12 Dec 2022

    लोकसभा में चल रहा प्रश्नकाल

    लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। लोकसभा में सांसदों द्वारा अलग-अलग मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

  • 11:47 AM, 12 Dec 2022

    राज्यसभा में चल रहा शून्यकाल

    राज्यसभा में शून्यकाल चल रहा है। राज्यसभा में अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठाए जा रहे हैं।

  • 11:39 AM, 12 Dec 2022

    राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा

    संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा व राज्यसभा में संसद सदस्य मामले उठा रहे हैं। हालांकि, राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिल रहा है।

  • 11:23 AM, 12 Dec 2022

    तीसरी बार डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

    डिंपल यादव ने मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

  • 11:07 AM, 12 Dec 2022

    डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली

    लोकसभा में मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। बता दें कि डिंपल यादव ने हाल ही में मैनपुरी में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

  • 10:57 AM, 12 Dec 2022

    भाजपा सांसद रमा देवी पेश करेंगी स्थायी समिति की रिपोर्ट

    भाजपा सांसद रमा देवी लोकसभा में सामाजिक न्याय पर स्थायी समिति की चार रिपोर्ट (संख्या 38-41) पेश करेंगी।

  • 10:54 AM, 12 Dec 2022

    भाजपा सांसद पीपी चौधरी Parliament में पेश करेंगे रिपोर्ट

    भाजपा सांसद पीपी चौधरी भारत की सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक कूटनीति: संभावनाएं और सीमाएं विषय पर निचले सदन में विदेश मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश करेंगे।

  • 10:52 AM, 12 Dec 2022

    चालू वित्त वर्ष के अतिरिक्त खर्च के लिए सरकार संसद की मंजूरी लेगी

    सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान की पूरक मांगों पर चर्चा और मतदान के लिए सोमवार को संसद की मंजूरी लेगी। वह 2019-20 के लिए अतिरिक्त अनुदान पर चर्चा और मतदान के लिए भी मंजूरी मांगेगी।

  • 10:47 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 के बीच डिंपल यादव आज लेंगी शपथ

    मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव आज संसद सदस्य के रूप में लोकसभा में शपथ लेंगी। बता दें कि डिंपल यादव ने हाल ही में मैनपुरी में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

  • 10:44 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session Updates कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कानून मंत्री सहित विभिन्न सरकारी और संवैधानिक पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों से सामने आए न्यायपालिका के साथ टकराव पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

  • 10:40 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session के बीच कल होगी भाजपा संसदीय दल की बैठक

    भाजपा संसदीय दल की बैठक कल दिल्ली के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस बैठक की जानकारी दी है।

  • 10:38 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 YSRCP सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने दिया नोटिस

    YSRCP सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा में तत्काल ऋण ऐप द्वारा ब्लैकमेल और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं पर शून्यकाल नोटिस दिया।

  • 10:36 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Session 2022 दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी का मामला उठाने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

  • 10:32 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session Rajya Sabha में अर्जुन मुंडा पेश करेंगे विधेयक

    जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) (यूपी) आदेश, 1967 में संशोधन करने के लिए राज्यसभा में संविधान (एससी और एसटी) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।

  • 10:31 AM, 12 Dec 2022

    Parliament Winter Session 2022 Rajya Sabha में पेश होगा ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’

    ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज राज्यसभा में ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी है।