Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

जसवंतनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रघुराज को चार बूथों पर म‍िला एक वोट,


ऊसराहर, । मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ड‍िंपल यादव ने र‍िकार्ड जीत हास‍िल की। इस जीत में श‍िवपाल यादव की जसवंत नगर व‍िधानसभा का बड़ा योगदान रहा। ताखा में गैर यादव मतदाताओं ने इस बार सपा को वोट किया। दलितों का वोट भी सपा की ओर घूम गया। ताखा के नारायनपुरा मतदान केंद्र पर केवल दलित मतदाता हैं, इस केंद्र पर सपा को 248 और भाजपा को मात्र 18 वोट मिले। भांवर के मतदान केंद्र पर सपा को 290 वोट मिले तो भाजपा को मात्र एक वोट मिला।

गैर यादव मतदाताओं ने इस बार भाजपा से हटकर सपा को वोट किया

ताखा में भाजपा की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले ऊसराहार के तीनों बूथों पर सपा को जीत हासिल हुई है। इस तरह से गैर यादव मतदाताओं ने इस बार भाजपा से हटकर सपा को वोट किया है। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने इस बार चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया था। ताखा से इस बार सपा को लगभग 23 हजार मतों से जीत हासिल हुई है। इस जीत में गैर यादव मतदाताओं का बड़ा योगदान रहा है।

कई बूथ जहां भाजपा को म‍िला एक वोट

नगला चतुर मतदान केंद्र पर एक भी यादव मतदाता नहीं है। इस केंद्र पर सपा को 342 भाजपा को 142 मत मिले। समथर मतदान केंद्र पर सपा को 423, भाजपा 164, आढरपुरा मतदान केंद्र पर सपा 369, भाजपा 60, दूसरे बूथ पर 347 एवं भाजपा को 4 मत मिले। रौरा में 472 सपा को, भाजपा को 50, नगला जिंद में सपा को 452, भाजपा 10 वोट पर सिमट गई। संतोषपुर पचार में सपा को 562, भाजपा को 61, भांवर में 290 सपा को, भाजपा को मात्र 1 वोट मिला। नगला जलाल में 472 सपा को, भाजपा को 5 वोट मिले। नगला भगे में 688 सपा को, भाजपा को 5, रम्मपुरा पचार में सपा को 417, भाजपा को 69, कुदरैल में 478 सपा को, 69 भाजपा को, पूरनपुरा में 588 सपा को, 22 वोट भाजपा को मिले।

बूथ जीतकर पर सपा ने भाजपा को दी मात

पटियायत मतदान केंद्र ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव का बूथ है, जिस पर उनको पुलिस निगरानी में मत डालना पड़ा था, इस बूथ पर 934 सपा को और भाजपा को मात्र 221 वोट मिल पाए। वंसियापुर में सपा को 230 और भाजपा को 219 मत मिले हैं। ताखा के सबसे संवेदनशील मतदान केंद्र नगला दुली में सपा 455 और भाजपा मात्र 22 मत मिले। भागा के मतदान केंद्र से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव की भाभी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इस मतदान केंद्र पर भी सपा ने बाजी मारी, सपा को 472, भाजपा को 60 वोट मिले।

भाजपा के गढ़ ऊसराहार में सपा ने दी पटखनी

भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले ऊसराहार के तीनों बूथों पर 793 वोट सपा को जबकि भाजपा को 434 मत मिले। ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव के मतदान केंद्र वेलाहार के तीन बूथों पर सपा को विजय मिली, सपा ने 1074 मत प्राप्त किए, भाजपा मात्र 311 वोटों पर सिमट गई। टकपुरा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। इस बूथ पर सपा 375, भाजपा को 14 मत मिले। बनी हरदू में सपा 336 और भाजपा 52, चमरौआ में सपा को 472 और भाजपा को मात्र 27 वोट मिले। जसवंतनगर विधानसभा में चार बूथ ऐसे हैं, जहां भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को मात्र एक एक वोट मिला है।