वाराणसी

संदिग्ध अवस्था में बेटी की हत्या , मां फंदे से झूली


अप्रैल 2017 में धूमधाम से  हुई थीं शादी , परिजनों का आरोप हैं कि बेटी को दहेज के लिए लगातार  करते थे प्रताड़ित

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र नेवादा इलाके में रहने वाली उन्नति सिंह 28 वर्षीय की कमरे के भीतर पंखे की हुंक से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला।जबकि दो साल की बच्ची प्रिसा का शव बेड पर पड़ा मिला। गुरुवार की सुबह कमरा देर तक नहीं खुलने पर सुधुराम ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जबाब नहीं मिलने पर पुलिस और दिल्ली में रहने वाले उन्नति के पति उमेश सिंह को फोन कर दी।उमेश ने घटना की सूचना मृतका पिता दिनेश सिंह को दी। सूचना पुलिस के साथ उन्नति के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगें।दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या कर आरोप में पति उमेश सिंह, सास जगपत्ति देवी, सुधुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गए।इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हत्या का दहेज का मामला लगा। उन्नति का पति दिल्ली से घर के लिए निकल गया।उन्नति के सास ससुर का कहना रहा है कि सब ठीक था। रात में खाना खाने के बाद बेटी के साथ सोने चली गई।इस दौरान फांसी लगा ली।
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कोल्हना गांव के रहने वाले दिनेश सिंह ने अप्रैल 2017 में अपनी बेटी उन्नति की शादी नेवादा में रहने वाले पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त सुधुराम के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे उमेश से शादी की। शादी के समय उमेश दिल्ली एयरपोर्ट पर संविदा पर नौकरी करता था। शादी के दो साल बाद नौकरी सरकारी हुई और बेटी प्रिसा पैदा हुई। नौकरी लगते ही पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट रखने से इनकार करने लगा।इस बीच उन्नति अपने मायके चली गयी। बीते दो माह पूर्व उन्नति का विदाई काफी दबाव देकर उसके ससुर सुधुराम ने करायी। मायके से ससुराल आने के बाद भी पति उसको रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। उन्नति को उसका पति वीडियो कॉल करके प्रताड़ित करता था। इसके कारण बातचीत को रिकार्ड न कर सके।उन्नति के पिता दिनेश सिंह और छोटे भाई शांतनु सिंह ने आरोप लगाया हैं कि बुधवार की रात वीडियो कॉल पर उन्नति ने फोनकर सास ससुर व पति की तरफ से प्रताड़ित करने के लिए बोली।

सुधुराम मूल रूप से रोहनिया थाना क्षेत्र के जाखिनी के रहने वाले है। नेवादा में उनको ससुराल में नवासा मिला हैं। इसी जगह घर बनवाकर रहते हैं।सुधुराम के बड़े बेटे डा राजेश पंजाब में चिकित्सक को नौकरी करते हैं। राकेश विदेश कुछ दिन पूर्व गया।