Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सीरिया के आतंकवादी समूहों को लेकर जताई चिंता


न्यूयार्क, : संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, आर रवींद्र ने सीरिया की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सीरिया में राष्ट्रव्यापी युद्धविराम तत्काल लागू करने की आवश्यकता है। आर रवींद्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में (यूएनएससी) मिडिल ईस्ट की स्थिति पर ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे थे।

सुरक्षा परिषद में संबोधन के दौरान रवींद्र ने कहा कि संवैधानिक समिति के लघु निकाय के अगले सत्र का शीघ्र आयोजन वार्ता में गति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय प्रगति सुनिश्चित करने के लिए, सभी पक्षों को समझौते की भावना के साथ रचनात्मक और उद्देश्यपूर्ण तरीके से जुड़ने की जरूरत है। भारत का पक्ष रखते हुए रवींद्र ने कहा कि हम कदम दर कदम राजनीतिक ट्रैक पर गति बनाने के लिए विशेष दूत की सक्रिय कूटनीति का समर्थन करते हैं।