News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : मोदी-योगी वैक्सीन की बात कहने वालों को म‍िल रहा है जवाब, बाेले सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ


रायबरेली,  मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि रायबरेली में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव तंज कसते हुए कहा क‍ि मोदी-योगी वैक्सीन की बात कहने वाले आज जवाब पा रहे। आज आप सबके पास दाल, तेल और नमक है न। 2017 के पहले राशन सपा बसपा वाले खा जाते थे। सीएम ने कहा 2023 में यहां मेडिकल कालेज का सत्र शुरू होगा तो शिक्षा और इलाज में सुविधा मिलेगी। यह पहले भी बन सकता था। सबको बिजली, रोजगार नौकरी, कर्जमाफी यह सभी समान रूप से। कहा, हमने तय किया है क‍ि कालेज जाने वाली मेधावी को स्कूटी फ्री दी जाएगी। होली दीपावली पर 60 से ऊपर की महिलाओं को फ्री में बस यात्रा की सुव‍िधा दी जाएगी। पांच साल में रोजगार या नौकरी दी जायेगी। इसके साथ ही युवाओं को टैबलेट स्मार्टफोन द‍िया जाएगा। पहले सबका साथ, सैफई खानदान को विकास सपा का नारा था। आज दीपोत्सव रंगोत्सव होता है। भव्य कुम्भ हो रहा है। अभी एक करोड़ और अगली बार 2 करोड़ युवाओं को लैपटॉप और टैबलेट देंगे।