Latest News राजस्थान राष्ट्रीय

सचिन पायलट को कोरोना कहने पर विधायक सोलंकी का गहलोत पर पलटवार


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की तुलना कोरोना से कर दी थी। उनके इस विवादित बयान से घमासान मच गया था। सीएम के इस बयान पर सचिन पायलट के वफादार वेद प्रकाश सोलंकी ने अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोरोना हो गया है तो टीकाकरण की आवश्यकता है। गौरतलब है कि एक वीडियो में सीएम अशोक गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि मैंने बैठकें फिर से शुरू कर दी हैं। पहले कोरोना था। हमारी पार्टी में भी एक बड़ा कोरोना घुस गया है।

वेद प्रकाश सोलंकी ने गहलोत पर किया पलटवार

वेद प्रकाश सोलंकी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वाकई कोरोना है और यह जानलेवा है तो जल्द से जल्द वैक्सीन की जरूरत है। अगर वैक्सीन समय पर नहीं आई तो इससे बड़ा नुकसान होगा। तो वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्री जीएस शेखावत ने कहा कि सिर्फ सचिन पायलट ही सवाल नहीं उठाते बल्कि सीएम गहलोत के अपने मंत्री और विधायक सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं।

“सीएम को समझना चाहिए जनता का दर्द”

जीएस शेखावत ने कहा कि केवल सचिन पायलट ही सवाल नहीं उठा रहे हैं। अशोक गहलोत के मंत्री और विधायक अपनी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा की राज्य सरकार और उसके प्रमुख योजनाओं के आरंभ के लिए अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं। लेकिन राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने बुलबुला फोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि सीएम को आम जनता के दर्द को समझना चाहिए जब पार्टी के बड़े नेता पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

“पेपर लीक मामले में भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई “

जीएस शेखावत ने एएनआई से बातचीत में कहा कि अब जब पूर्व पीसीसी प्रमुख, पूर्व डिप्टी सीएम और पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो सरकार के मुखिया और उनके नेताओं को जनता का दर्द समझना चाहिए। राजस्थान पेपर लीक मामले का हवाला देते हुए शेखावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं।

पेपल लीक केस में कमजोर मामला बनाकर लोगों को किया रिहा

शेखावत ने कहा कि लेकिन जिस तरह से राजस्थान में भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। लेकिन लगातार पकड़े जा रहे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शेखावत ने यह भी कहा कि भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी आरोपियों के खिलाफ एक कमजोर मामला बनाने के बाद उनको रिहा कर दिया गया था।

पायलट ने पेपर लीक मामलों को बताया “जादू टोना”

19 जनवरी को सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए पेपर लीक मामलों को “जादू टोना” बताया था। अशोक गहलोत का नाम लिए बिना पायलट ने कहा कि यह “जादू टोना” था कि परीक्षा से पहले तिजोरी में बंद पेपर लीक हो गए। गौरतलब है कि गहलोत को अक्सर कांग्रेस में ‘जादूगर’ कहा जाता है।