Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर अखिलेश यादव


रायबरेली, । उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी रथ यात्रा से कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को मथने निकले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को प्रदेश के मऊ, मैनपुरी, आगरा व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने विभाग को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया।

अखिलेश यादव ने रायबरेली में अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को विजय रथ यात्रा पर रवाना होने से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का नहीं बल्कि ठोको राज तथा बुलडोजर राज है। यह सरकार तो आम जनता को अपमानित करने का काम करती है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द मोदी सरकार भेदभाव के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली से तो तय है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।