पटना

सबकी सहमति पर कैबिनेट का विस्तार, बिहार के विकास के लिए कर रहे हैं काम : सीएम


(आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिवालय में मैराथन बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हम बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और  जो हमलोगो का लक्ष्य है, उ सब चीजों पर कल बातचीत हुई है। कैबिनेट के विस्तार के संदर्भ में कहा कि इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। जब सबकी सहमति होगी तो कैबिनेट का विस्तार होगा। कल की मुलाकात में सहज बातचीत हुइ है।

उन्होंने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि सप्ताह में एक दिन यहां जरूर आयेंगे। आज हमने यहां आकर कई काम किये हैं। कैबिनेट से स्वीकृत सात निश्चय टू के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज चर्चा हुई। हमने इसका पूरा का पूरा सर्वेक्षण करने को कहा है। कहां किस प्रकार से सिंचाई का पानी उपलब्ध करायी जाये, इसके लिए पूरी जानकारी इकठ्ठा करने को कहा है। हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए चार विभागों के द्वारा जो काम किये जा रहे हैं, उसकी पूरी समीक्षा की गयी है। समीक्षा के दौरान हमने भी सुझाव दिया है। एक-एक चीज का सर्वे कर लेना चाहिए कि जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं नहीं है, वहां किस प्रकार से सिंचाई उपलब्ध करायेंगे। सर्वे पंचायत के स्तर पर नही बल्कि हर गांव और टोला के स्तर पर होना चाहिए। इसके बारे में विस्तृत चर्चा हुई है। याराबबंदी की अद्यतन स्थिति के संबंध में भी आज समीक्षा बैठक हुई। कई तरह की फाइलों पर भी निर्णय लिया गया है।

भाजपा नेताओं से कल हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। कल की मुलाकत में सहज बातचीत हुयी है, कोई राजनैतिक बातचीत नहीं हुई है। सुशील कुमार मोदी को एक बार फिर से बिहार बुलोने की कोशिश से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कोई जानकारी उन्हें है। ये तो भाजपा के हाथ मे है। कल भी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। पहले इतना देर कहां होता था कैबिनेट विस्तार में। पहले हमलोग शुरू में ही कैबिनेट विस्तार कर लेते थे। जब सबकी सहमति होगी तो कैबिनेट का विस्तार होगा। अभी तो कुल मिला कर कैबिनेट मे १४ लोग हैं। बिहार के विकास के लिए हमलोग काम कर रहे हैं और जो हमलोगों का लक्ष्य है, उन सब चीजों पर कल बातचीत हुई है। सुशील कुमार मोदी से हमलोगों का पुराना संबंध है। हमलोग बहुत दिनों तक साथ काम किये हैं।