News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Chandrayaan-3 वक्त हमारा है इतिहास रचने की तैयारी में भारत दुनियावालों टाइम नोट कर लो


Chandrayaan-3 Live Updates: चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। लैंडिंग से जुड़ी पल-पल की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ….

23 Aug 20233:08:19 PM

Chandrayaan-3 LIVE: दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए।

23 Aug 20233:07:01 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है- डॉ. आनंद

बेंगलुरु के नेहरू तारामंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर आनंद ने कहा कि यह चंद्रयान-3 लैंडर का मॉडल है, जो आज चंद्रमा पर उतरेगा। लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है। इसरो इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-2 में आने वाली सभी तकनीकी कठिनाइयों का समाधान इस मिशन में किया गया।

23 Aug 20232:56:27 PM

भारत की महानता फिर दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है, चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बोले राज्यपाल बोस

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की महानता एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है…हम अपने वैज्ञानिकों और टीम इंडिया को बधाई देते हैं, जो इस असंभव उपलब्धि को निर्बाध रूप से संभव बनाने के लिए इसरो के नेतृत्व में आए हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों और विरासत पर गर्व है।

23 Aug 20232:50:56 PM

Chandrayaan-3 LIVE: ओडिशा में मस्जिद में की गई विशेष प्रार्थना

ओडिशा में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने भुवनेश्वर की एक मस्जिद में विशेष प्रार्थना की।

23 Aug 20232:46:08 PM

Chandrayaan-3 की Landing पर गोपाल राय बोले- पूरा देश कर रहा उस पल का बेसब्री से इंतजार

चंद्रयान-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंड करेगा। इसको लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरा देश बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा है, जब चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा…यह एक बड़ी उपलब्धि है।

23 Aug 20232:16:04 PM

Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले पाकिस्तान के पूर्व संचार मंत्री फवाद चौधरी का बयान सामने आया है। चौधरी ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। पाकिस्ता समेत अन्य देश भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

23 Aug 20232:08:48 PM

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग की कामना करता हूं; राजीव शुक्ला

चंद्रयान-3 मिशन पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा- मैं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना करता हूं। मैं वैज्ञानिकों को उनके काम के लिए सराहना करता हूं और उन्हें बधाई देना चाहता हूं।

23 Aug 20231:58:53 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: बीजेपी नेता सतीश बोले- भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्व शक्ति है

बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने चंद्रयान-3 की सफलता साबित करेगी कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी विश्व शक्ति है।

23 Aug 20231:51:17 PM

Chandrayaan 3 Landing: इसरो की स्थापना क्यों की गई थी?

इसरो की स्थापना साल 1962 में किया गया था। उस समय इसे नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च के नाम से जाना जाता था। इसरो के गठन का उद्देश्य मानव समाज की भलाई करना था।

23 Aug 20231:45:08 PM

Chandrayaan-3 की लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

उत्तराखंड में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है। कुछ जगहों पर तो हनुमान चालीसा का भी पाठ किया जा रहा है।

23 Aug 20231:24:44 PM

चंद्रयान-3 की लैंडिंग बहुत बड़ी उपलब्धि है: हरीश रावत

चंद्रयान-3 मिशन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देना चाहता हूं…हम चाहते हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड हो।

23 Aug 20231:20:09 PM

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर अशोक गहलोत बोले- यह एक ऐतिहासिक मिशन है

चंद्रयान-3 मिशन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे। मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है।

23 Aug 20231:05:13 PM

ISRO ने शेयर की कमांड सेंटर की तस्वीरें

ISRO ने शेयर की कमांड सेंटर की तस्वीरें

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो ने कमांड सेंटर की तस्वीर शेयर की है। इसरो ने ट्वीट किया- हम स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।

23 Aug 202312:51:36 PM

चंद्रयान की लैंडिग पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा…मैं उनकी सफलताओं के लिए प्रार्थना करता हूं।

23 Aug 202312:41:13 PM

ISRO Chandrayaan-3 Mission: बंगाल के राज्यपाल बोले- चंद्रयान की लैंडिंग भारत के लिए गर्व का क्षण

चंद्रयान-3 मिशन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग भारत के लिए एक गर्व का क्षण है। हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है, लेकिन भारत ने साबित कर दिया है कि बाहरी अंतरिक्ष में आकाश ही सीमा नहीं है… हम ऐसा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। यह हजारों मील की यात्रा की शुरुआत है…हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊंचे होते जाएंगे…हमारे वैज्ञानिकों ने अपना और देश का गौरव बढ़ाया है।

23 Aug 202312:38:27 PM

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, सफल होगा चंद्रयान-3 मिशन: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

23 Aug 202312:26:54 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष बोले- भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन

चंद्रयान-3 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। कारण यह है कि चंद्रयान-2 लैंडिंग नहीं कर सका और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है, बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भी क्षमता है। दक्षिणी ध्रुव एक ऐसा क्षेत्र है, जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है… पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा के अंदर और उसके आसपास हुई हैं। दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह एक बड़ा दिन है।

23 Aug 202312:21:37 PM

Chandrayaan-3 Mission पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर लहराएगा तिरंगा

चंद्रयान-3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा, जब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा चंद्रमा पर फहराया जाएगा। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले नौ वर्षों से वैज्ञानिकों और सरकार के प्रयास आज पूरे होंगे। हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

23 Aug 202312:12:42 PM

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों कोे 17 महीन से नहीं मिला वेतन: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने ऐसा किया, उन्हें 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

23 Aug 202312:02:53 PM

Chandrayaan-3 Landing LIVE Update: विक्रम साराभाई के बेटे ने कहा- आज बहुत बड़ा दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा- यह एक बड़ा दिन है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में हम गलतियों से सीखते हैं…यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि कोई भी चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर नहीं उतर सका है।

23 Aug 202311:59:45 AM

Chandrayaan-3 landing LIVE: दिल्ली में छात्रों ने लहराया तिरंगा, लगाए नारे

दिल्ली के मयूर विहार-3 में विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तिरंगा लहराया और नारे लगाए। उन्होंने संगीत वाद्ययंत्र भी बजाया। बता दें कि आज चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

23 Aug 202311:32:06 AM

Chandrayaan-3 Landing Site: चंद्रयान-3 कहां लैंड करेगा?

चंद्रयान-3 आज चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा। इस मिशन की सफलता भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बना देगी।

23 Aug 202311:29:18 AM

Chandrayaan-3 की लैंडिंग पर सुनीता विलियम्स ने क्या कहा?

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने आशा जताई कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण करेगा, जिससे चंद्रमा की संरचना और इतिहास को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी।

23 Aug 202311:25:59 AM

Chandrayaan-3 के बाद ISRO का अगला मिशन क्या होगा?

चंद्रयान-3 के बाद इसरो कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम देगा। इसमें सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 मिशन, जलवायु अवलोकन उपग्रह इनसेट-3डीएस, अंतरिक्ष में मानव को भेजने का मिशन गगनयान शामिल है। आदित्य-एल-1 को जल्द लांच किया जाएगा।

23 Aug 202311:15:28 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन बोले- मील का पत्थर साबित होगा मिशन

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि हर कोई उत्सुकता से इस महान घटना का इंतजार कर रहा है। जहां तक ​​भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है। चंद्रमा की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इस मिशन के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे।

23 Aug 202311:11:56 AM

दिल्ली में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन

दिल्ली में जन कल्याण समिति, गणेश नगर द्वितीय द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शकरपुर में निर्मल साधना आश्रम में हवन किया गया।

23 Aug 202311:05:43 AM

Mission Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए कोलकाता में किया गया हवन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पाटुली उपनगरी बिजनेस एसोसिएशन द्वारा हवन का आयोजन किया गया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजा करने की खबरें सामने आ रही हैं।

23 Aug 202310:56:30 AM

Chandrayaan-3 की Soft landing के लिए बेहद अहम होंगे 17 मिनट

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया 19 मिनट में पूरी होगी, जिसमें से 17 मिनट बेहद अहम होंगे। इस दौरान लैंडर के इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा। सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही यह भी पतला लगाना होगा कि लैंडिंग स्थल पर गड्ढा या पहाड़ी तो नहीं है।

23 Aug 202310:53:17 AM

Mission Moon Landing LIVE: भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा कब की गई?

भारत के चंद्रयान मिशन की घोषणा 15 अगस्त, 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, जिसके बाद 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-1 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चांद के लिए उड़ान भरी।

23 Aug 202310:48:47 AM

Chandrayaan-3 Live Update: रूसी महावाणिज्य राजदूत ने कहा- हमें भी रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार है

चंद्रयान-3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलायेविच अवदीव ने कहा- आज चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। भारत में हर कोई ऐसा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी को बहुत उम्मीदें हैं और मैं भी चंद्रमा की सतह पर रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहा हूं…”

23 Aug 202310:46:00 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- वैज्ञानिकों को प्रणाम

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं। पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।

23 Aug 202310:42:16 AM

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ममता ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

23 Aug 202310:40:18 AM

Chandrayaan-3 Landing LIVE: एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया हवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया। देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-हवन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

23 Aug 202310:38:04 AM

Chandrayaan 3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अजमेर शरीफ में की गई प्रार्थना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई। आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

23 Aug 202310:36:23 AM

Chandrayaan 3 landing live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में किया गया विशेष गंगा पूजन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून द्वारा आज हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया।