पटना

सम्राट अशोक की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनेगी : सीएम


मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

पटना (आससे)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने आज महान सम्राट अशोकी जयंतीके अवसर पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र परिसरमें स्थापित महान सम्राट अशोकी सांकेतिक मूर्तिपर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महान सम्राट अशोककी जयंती राजकीय समारोहके रूप में मनायी जायेगी। इस अवसरपर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमान किया।

इस मौकेपर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्रीके विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोकी जन्मतिथि का हमने पता लगवाया। सम्राट अशोकके जन्म दिवसपर काफी विवाद था। हमने एक्सपर्ट को बुलाकर जयंती मनानेका दिन तय किया। विचार-विमर्श के पश्चात चैत में अष्टमी के दिन सम्राट अशोक की जयंती मनाने का दिन तय हुआ। इस दिन सरकारी स्तर पर एक दिन के अवकाश का प्रावधान पूर्व में ही कर दिया गया था। अब आगे से इस दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा। आप लोगों को मालूम है कि इस कन्वेंशन केन्द्र का नामकरण हमने सम्राट अशोक के नाम पर किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पहलेसे कोई तस्वीर नहीं थी। एक्सपर्ट लोगों से विचार-विमर्श कर उनकी सांकेतिक मूर्ति का निर्माण कराया गया। यहां हम हर बार आकर इनकी जयंती पर माल्यार्पण करते रहे हैं। अब आगे से इस दिवस को भी हमेशा के लिए राजकीय समारो के रूपमें शामिल कर दिया जायेगा।

बिहार विधान परिषद के चुनाव नतीजे पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव में आम जनता वोटिंग नहीं करती है। इसमें लिमिटेड लोग वोट करते हैं। कुछ जगहों पर तो हम लोगों को आश्चर्य हुआ कि उम्मीदवार कह रहे थे कि हम पक्का जीत रहे हैं लेकिन रिजल्ट दूसरा हुआ। इसका तो रूप ही अलग होता है। इसमें कौन कितना जीतेगा। इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जो भी उम्मीदवार जीतकर आये हैं उन सब लोगोंको मेरी तरफ से बधाई है।

बोचहां उपचुनावपर पूछे गये सवालपर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोचहां उपचुनाव के प्रचार में जायेंगे और मुझे लगता है कि एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी।