राष्ट्रीय

सरदार बूटा सिंह का निधन


प्रधान मंत्री सहित कई नेताओंने जताया शोक
नयी दिल्ली(आससे)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह (86) का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। बूटा सिंह काफी समय से बीमारी चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ेने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा कि बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा