राष्ट्रीय

सौरव गांगुलीको पड़ा दिलका दौरा


नयी दिल्ली (आससे)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को नए साल में स्वास्थ बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है।
पूर्व भारतीय कप्तान को शुक्रवार रात 1 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उनको एहतियातन तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनके स्वास्थ में सुधार है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है।