पटना

सारण: ओवरटेक के चक्कर में वाहन ने बालक को रौंदा, सड़क जाम


छपरा। सीवान-परसा एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी गाँव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गया।मृतक बालक सगुनी नट टोली निवासी रविन्द्र नट का पुत्र देवा कुमार बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालक घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था। तभी परसा से सीवान की तरफ से जा रही अज्ञात मारुति कार ओभर टेकिन करने के क्रम में सड़क से नीचे उत्तर बालक को रौंद कर फरार हो गया। घायल बालक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों बहनों में बड़ा था देवा

बालक की मौत की खबर मिलते ही पिता रविन्द्र नट,माता चंदा देवी,दादी सबिता देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुड़ा हाल था।मृतक बालक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।मृतक का छोटा सात बर्षीय भाई नीरज कुमार तथा एक बर्षीय बहन रागनी कुमारी है।बालक की मौत की खबर पर बीडीसी प्रतिनिधि श्याम कुमार अभय सिंह तूफान कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलकात कर सांत्वना दिया तथा हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

बालक की मौत से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव को मुख्यपथ पर रख कर यातायात बाधित कर दिया।और सरकारी सहयोग राशि की मांग किये जाने लगा।बालक की मौत के बिरोध में सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह तथा थानाध्यक्ष राम सेवक रावत पुलिस बल के साथ पहुँच परिजनों से घटना की जनकारी लिया।और मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के अंतर्गत बीस हजार रुपये की सहयोग राशि देने की आश्वसन पर एक घण्टे बाद यातायात बहाल कराया गया।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया।