Latest News धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय

सावन के पहले सोमवार पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक हर मुराद जल्द होगी पूरी


नई दिल्ली, : सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में प्रतिदिन महादेव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मंदिर एवं शिवालयों में कीर्तन-भजन एवं शिव चर्चा का आयोजन किया जाता है। सावन सोमवार पर साधक मनोकामना पूर्ति हेतु व्रत उपवास रखते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं। शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक

– अगर आप चल और अचल संपत्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

– धन प्राप्ति के लिए सावन सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

– सात्विक विचारधारा के लोग गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा साधक पर बरसती है।

– अगर आप मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर तीर्थ यात्रा के दौरान लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

– शारीरिक और मानसिक कष्ट से निजात पाने के लिए सावन सोमवार पर जल में सुगंध डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती है।

– नवविवाहित स्त्रियां संतान प्राप्ति हेतु सावन के पहले सोमवार पर दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

– अगर कोई व्यक्ति मामूली ताप या शारीरिक कष्ट से पीड़ित है, तो सावन सोमवार पर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

– अगर आप शत्रु को पराजित करना चाहते हैं, तो सावन महीने के पहले सोमवार पर गंगाजल में सरसों का तेल मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शत्रुओं का दमन होता है।

– विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करने हेतु सावन सोमवार पर केसर मिश्रित युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।