News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Weather :बारिश का कहर जारी हिमाचल और पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात


नई दिल्ली, । उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। 

उत्तर भारत में कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

10 July 2023

1:19:56 PM

अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हुई

राजस्थान के अजमेर में भी भारी बारिश होने लगी है। भारी बारिश के कारण सागर झील ओवरफ्लो हो गई है, जिससे पानी तेजी से गिर रहा है।

1:16:30 PM

मंडी में भारी बारिश से कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति, वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विक्टोरिया ब्रिज से वीडियो सामने आया है।

1:14:52 PM

Weather Update Live कई दिन बारिश की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगीः IMD

IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों में बारिश हुई है, लेकिन आज कम बारिश होगी। उन्होंने कहा कि कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

1:08:47 PM

नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत

बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खरकड़ी के लोभी राम नामक बुजुर्ग की नाले में बहने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने ही गांव में शादी में वेद लेकर जा रहा था और घर से करीब 01 किलोमीटर दूर नाले में बारिश के कारण आए ज्यादा बहाव में बह गया।

1:02:06 PM

Rain Alert खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.36 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। दोपहर 12 बजे बैराज से 2,17,003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

12:51:47 PM

Weather Update Live फिरोजपुर पुलिस कैंप में पानी में तैर रही गाड़ियां

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं। रूपनगर में बाढ़ जैसे हालात हैं तो  फिल्लोर पुलिस अकादमी से गाड़ियों के तैरने का वीडियो सामने आया है।

12:35:09 PM

Weather Update Live पंजाब के रूपनगर में बाढ़ जैसे हालात

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब बने हुए है। लगातार बारिश से कई इमारतों के ढहने की खबरे मिली है। वहीं, रूपनगर जिले में काफी ज्यादा जलभराव हो गया है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

12:03:04 PM

Weather Update Live भारी बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का हिस्सा गिरा

पंजाब में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में स्थित खराब है। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत का हिस्सा गिर गया।

11:59:48 AM

Weather Update Live जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की बात, मदद का आश्वासन दिया

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से बात कर बारिश के हालात पर चर्चा की और उन्हें हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुई जान माल की क्षति, मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

11:40:56 AM

Weather Update चंबा जिले में रावी नदी के पास स्थित कई घर जलमग्न हुए

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियां और नाले उफान पर हैं, रावी नदी के पास स्थित कई घर जलमग्न हो गए हैं। मलबे और चट्टानों के कारण पठानकोट-भरमौर एनएच बंद हो गया।

11:21:41 AM

Rain Update हिमाचल के बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गम्ब्रोला पुल के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात रुक गया है। पिछले 2-3 दिनों से यहां लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है।

11:19:09 AM

Weather Update Live कल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को कर सकता है पारः आतिशी

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने कहा कि कल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है। नावें तैनात की गई हैं और उनके पास उचित बचाव उपकरण हैं।

10:59:04 AM

Weather News हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज और 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, इसलिए हमने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है।

10:54:30 AM

Weather Update Live दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में टूटे बारिश के सभी रिकॉर्ड

Weather Update Live दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में टूटे बारिश के सभी रिकॉर्ड

दिल्ली में अब तक 112 फीसद, पंजाब में 100 फीसद और हिमाचल प्रदेश में औसत से 70 फीसद अधिक वर्षा हुई है।

10:52:22 AM

Monsoon Update Live उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 22 लोगों की मौत

उत्तर भारत में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जहां नुकसान कर रही है, वहीं मैदानों में लगातार बारिश से घर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

10:47:44 AM

Weather Update Live हिमाचल में भारी बारिश से 3 दिनों में 9 की मौत, 250 घर क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारी बारिश के चलते राज्य में हुए नुकसान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में अभूतपूर्व भारी बारिश हुई है, इससे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे, सड़कों, पीने के पानी की सुविधाओं, किसानों के खेतों के साथ-साथ घरों को नुकसान हुआ है। हादसों में नौ लोगों की मौत हुई है और लगभग 250 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

10:43:44 AM

हमीरपुर जिले में 28 संपर्क मार्ग बंद

हिमाचल के हमीरपुर में बारिश से कई मार्ग बाधित हो गए हैं और कई जगह भूस्खलन हुआ है व पेड़ भी गिरे हैं। ब्यास सहित अन्य खड्डों में पानी का प्रवाह अधिक है। जिला के विभिन्न उपमंडलों में करीब 28 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। इन मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग जुटा है।

10:15:51 AM

Weather Update Live CM सुक्खू की हिमाचल के लोगों से घर में रहने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोगों से अगले 24 घंटों तक अपने घरों के अंदर रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। सीएम ने 3 हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 भी जारी किया।

9:59:29 AM

Rain Alert दिल्ली का प्रगति मैदान टनल बंद

बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी के चलते प्रगति मैदान टनल बंद कर दिया गया है।

9:48:15 AM

Weather Update Live मंडी के थुनाग में बादल फटने से बाढ़

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। इस बीच मंडी के थुनाग में बादल फटने से बाढ़ आ गई है। इस तबाही का वीडियो भी सामने आया है।

9:37:57 AM

हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आ गई है। स्वारघाट के पास नैना देवी रोड पर भारी बारिश हो रही है।

9:27:40 AM

Weather Update Live कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। कुल्लू बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसे हाल हैं।

9:22:44 AM

कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भूस्खलन

उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। प्रशासन की ओर से एनएच 9 ऑल वेदर रोड पर सड़क साफ करने का काम जारी है। इस बीच, यात्री भी मार्ग साफ करने के लिए बोल्डर हटा रहे हैं। बारिश के कारण जिले के लोहाघाट की सड़कों पर जलभराव हो गया है।

9:10:27 AM

मनाली में बिजली, पानी और मोबाइल सेवा ठप

मनाली में भारी बारिश के चलते 15 से अधिक होटल ब्यास में बहे। 63 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इलाके में बिजली पानी व मोबाइल नेटवर्क सेवा ठप हो गई है।

9:00:47 AM

सीएम केजरीवाल आज यमुना में बढ़ते जल स्तर और बारिश को लेकर बैठक करेंगे

सीएम केजरीवाल आज यमुना में बढ़ते जल स्तर और बारिश को लेकर बैठक करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यमुना में बढ़ते जल स्तर और शहर में लगातार हो रही बारिश को लेकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

8:58:12 AM

Weather Update Live गुड़गांव और दिल्ली में सभी स्कूल आज बंद

भारी बारिश के चलते गुड़गांव और दिल्ली में सभी स्कूल आज बंद हैं। गुड़गांव प्रशासन ने भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कॉरपोरेट घरानों को आज घर से काम करने की सलाह दी है।

8:50:57 AM

Weather Update हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट और जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालयों में आज अवकाश

हिमाचल में लगातार बारिश के कारण वादकारियों, वकीलों, कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते आज उच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश राज्य में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालयों में अवकाश रहेगा।

अवकाश के स्थान पर भविष्य में किसी अन्य गैर-कार्य दिवस को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्य दिवस घोषित किया जाएगा।

8:48:49 AM

हिमाचल के सिरमौर में भारी बारिश से खेती नष्ट हुई

हिमाचल के सिरमौर में भारी बारिश से खेती नष्ट हुई

हिमाचल के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में भारी बारिश से टमाटर और शिमला मिर्च की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है। आज भी हिमाचल में बारिश का अलर्ट है।

8:45:18 AM

Weather Update पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद

पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 देर रात को कच्ची ढंग के पास पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसके चलते अब यह मार्ग कई दिनों के लिए बंद हो गया है।

8:40:41 AM

Weather Update बारिश थमने से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Weather Update जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यातायात बहाली कार्य और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि, मौसम में सुधार होने पर अमरनाथ यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई।

8:39:16 AM

Monsoon Update Live दिल्ली में यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चेतावनी

हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

8:35:08 AM

Weather Update Live कहीं वाहन बहे तो कहीं सड़कें धंसी, हिमाचल-उत्तराखंड में 11 जुलाई तक अलर्ट

भारी वर्षा से कई जगह वाहन बह जाने तो कहीं सड़कें धंसने की खबरे मिली है। हिमाचल के मंडी में तो एक 40 साल पुराना पुल ढह गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ गया है।

8:32:02 AM

Rain Alert भारी बारिश से 19 लोगों की मौत

Rain Alert भारी बारिश से 19 लोगों की मौत

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बीते दिन हुई तेज बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बुरा देखने को मिल रहा है।

8:29:02 AM

Weather Update Live दिल्ली में आज भी येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।