पटना

सासाराम: डीएम ने किया सामुदायिक किचेन का निरिक्षण


सासाराम (आससे)। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिह ने सदर अस्पताल मे गरीब, निर्धन, निराश्रित और मरिजों के परिजन के निशुल्क खाना खाने के लिय आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन के सहयोग से बनाये गये सामुदायिक किचन का निरिक्षण किया और बना खाना खाकर खाने की क्वालीटी को भी जना, साथ ही वहा उपस्थित पदाधिकारीयो को कई निर्देश भी दिया।

उन्होंन कहा की सदर अस्पताल मे बने सामुदायिक किचन से गरीब, निर्धन, निराश्रित और मरीजों का इलाज करवाने आये उनके परिजन को इससे फायदा होगा। लाॅकडाउन मे किसी को खाने की परेशानी नही होगी। शहर में कई जगह सामुदायिक किचन चल रहा है जहा भोजन उपलब्ध है।

खाने की क्वालिटी भी काफी अच्छी है स्वयं भी सामुदायिक किचन मे खाना खाकर इसकी गुणवत्ता को जाना। मौके पर एसडीओ मनोज कुमार,  सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार सिन्हा सदर अस्पताल के डी एस डॉक्टर के एन तिवारी, नप कार्यपालक अभिषेक आनंद,  सहीत क़ई पदाधिकारी उपस्थित थे।