पटना

सासाराम: 55 लाख रुपये गबन मामले में मुख्य पार्षद गिरफ्तार


सासाराम (आससे)। सासाराम नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन गुप्ता अंतत: गिरफ्तार हो गयी। वितिय अनियमितता के मामले मे नगर थाना मे मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के भय से महिनो से फरार चल रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने बेदा के पास से गिरफ्तार किया। वे गिरफ्तारी के डर से एक मकान मे किरायेदार बन कर छिप कर रह रही थी। उनकी गिरफ्तारी की सूचना पुरे क्षेत्र मे आग की तरह फैल गयी। लोग जानने को उत्सुक दिखे, उनकी गिरफ्तारी से पक्ष के पार्षद उदास तो उनके विरोधी पार्षद खुश दिखे,पुर्व मे दुसरे मद से करायी गयी योजना को पुन: नगर परिषद द्वारा दिखा पैसा निकाल सरकारी राशि का गबन किया गया था।

इस मामले मे कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने नगर थाने मे मामला दर्ज कराया था। एस पी अरविंद प्रताप सिंह ने मुख्य पार्षद के गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुये बताया की वार्ड 11 के कुल सात योजनाओ में अड़तालीस लाख बत्तीस हजार तीन सौ एक रूपया तथा वार्ड 24 के एक योजना में सात लाख तेइस हजार आठ सौ चौबीस रूपये का गबन मुख्य पार्षद अन्य पदाधिकारी और अभियंता के सहयोग से किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली की बेदा मुहल्ले मे एक मकान मे छिप कर रह रही थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुये वहां छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानो पर छापामारी की जा रही है। ज्ञात हो की दोनो योजना मे कुल 55 लाख 56 हजार एक सौ पचीस रूपये के गबन का मामला है। इसके अलावा अनियमित के अन्य मामलो की भी जांच चल रही है ज्ञात हो की उनके कार्यकाल मे अनियमितता के कई मामले हुये जिसका एक एक कर उजागर हो रहा है