News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम नहीं लिए बताया, राज्यों के MLA खरीदने पर कितने करोड़ कर दिए खर्च


नई दिल्ली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधासभा के विशेष सत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जो काम कर रही है वो किसी से छिपा नहीं है। देश ही विदेश के लोग भी दिल्ली के शिक्षा माडल और मोहल्ला क्लीनिक को देख चुके हैं मगर यहां सरकार को गिराने और उनके कामों में कमियां निकालने का काम किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार गिराई जाए, दिल्ली की सरकार को खत्म किया जाए। राष्ट्र विरोधी ताकतें खत्म करने में लगी हुई है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया। कहा कि शराब के पैसे खा गया। सच एक होता है। झूठ कई होते हैं। डेढ़ लाख करोड़ का घोटाला हो गया। डेढ़ लाख करोड़ तो दिल्ली का बजट ही नहीं है। सच तो सच होता है झूठ को साबित करना पड़ता है। झूठ अलग-अलग होता है सच एक होता है। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। केस दर्ज करवा दिए गए हैं। 14 घंटे रेड की गई मगर मिला कुछ नहीं। पूरा घर छान मारा, दीवारें भी देखी, गद्दे भी फाड़ के देखें। हाथ कुछ नहीं लगा।

सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआइ(CBI) और ईडी(ED) को लेेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार(BJP Government) का यह काम होना चाहिए कि वह राज्य सरकारों के अच्छे काम की सराहना करें, मगर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के अच्छे काम को रोकने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली सरकार इसका जीता जागता उदाहरण है कि जिस दिन दिल्ली सरकार के शिक्षा माडल की खबर अमेरिका(America) के सबसे प्रतिष्ठित अखबार न्यूयार्क टाइम्स (New York Times)में पहले पेज पर खबर छपी और मनीष सिसोदिया का फोटो उसमें छपा, इसके केंद्र सरकार द्वारा तारीफ की जानी चाहिए थी, मगर इन्होंने ऐसा नहीं किया, इन्होंने अगले दिन ही सीबीआइ (CBI) भेज दी और मनीष सिसोदिया के घर सीबीआइ भेज दी, 14 घंटे के छापे के बाद कुछ भी नहीं मिला तो अगले दिन दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए अपने आदमी भेज दिए।

हमें सिंगापुर की सरकार ने बुलाया कि यहां आकर बताइए कि आप किस तरह अच्छा काम कर रहे है, मगर इन्होंने पूरी ताकत लगा दी कि केजरीवाल को नहीं जाने देना है। इसके लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतेें एक हो गईं। एलजी साहेब ने अब स्कूलों की भी जांच शुरू कर दी है। इन्हें दिल्ली सरकार के काम रोकना है।

इन्होंने कई राज्यों की सरकार गिराई है। शहर में एक सीरियल किलर आया है, जनता सरकार चुनती है ये गिरा देते हैं। उसके बाद हमारी सरकार गिराने की कोशिश की गई। इन्होंने 800 करोड़ कहीं रख रखे हैं आपरेशन लोटस के लिए रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी अखबार में 25 अगस्त को भी एक खबर छपी कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस खबर को पढ़कर दुख हुआ है। 277 एमएलए खरीद चुके हैं। दिल्ली में अभी रेट 20 करोड़ का था, महाराष्ट्र में 50 करोड़ का रेट था।भाजपा ने एमएलए खरीदने के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपये खर्च किए। ये सिर्फ एमएलए खरीदने में हुए। देश का हर आदमी महंगाई से परेशान है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी, वनस्पति आयल, नमक हर चीज के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।