News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से पूछा डिंपल यादव व बेटी का हाल


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा से लम्बे समय से जुड़े होने के बाद भी समय-समय पर ऐसा काम कर जाते हैं कि वो दलगत राजनीति के दौर में भी मीलों ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा में जाने वाले योगी आदित्यनाथ में सेवा भाव कूट-कूट कर भरा है। गोरक्षनाथ पीठ में महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में सेवा तथा समर्पण की इतनी लम्बी लकीर खींच दी है कि कोई आसपास नहीं है। संत तथा योगी भी भूमिका में मुख्यमंत्री अक्सर ही दिख जाते हैं और लोगों की दिल जीत लेते हैं।

कोरोना संक्रमण काल में पिता के निधन के बाद भी जनता की सेवा की खातिर अंत्येष्टि में ना जाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी पुत्री के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन मिला दिया। उन्होंने डिंपल यादव तथा उनकी पुत्री टीना के स्वास्थ की जानकारी ली और हर प्रकार की मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और उनकी पुत्री के कोरोना पाजिटिव होने के समाचार का संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव यादव से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पर जाकर उनके भेंट की थी और संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती होने के दौरान भी लगातार मुलायम सिंह यादव का हेल्थ अपडेट लिया था।