News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात


नई दिल्ली, दिल्ली में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निवास पर पहुंच कर उनसे शिष्टाचार भेंट की। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू पहली बार दिल्ली आए हैं।

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन मोड में आए सुक्खू

बता दें कि सीएम इस विधानसभा चुनाव ने बड़ी जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीते सोमवार को अपने पद का कार्यभार संभालते ही सुक्खू एक्शन मोड में आ चुके हैं। सुक्खू ने जयराम सरकार के पहली अप्रैल, 2022 के बाद लिए हुए सभी निर्णयों को रद करते हुए उनपर फिर से विचार करने का निर्देश दिया है।