पटना

सीवान: प्रेमिका से कहासुनी होने पर शरीर पर पेट्रोल छिड़क लगायी आग


हसनपुरा (सीवान)। एम एच नगर थाना के कन्हौली गांव में शुक्रवार की सुबह यूपी के प्रेमी युवक और प्रेमिका के बीच किसी बात को ले कहासुनी के बाद प्रेमी ने अपने व अपने प्रेमिका के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। जिससे दोनो गंभीर रुप से झूलस गये। घायलावस्था में वह अपनी जान बचाने के लिये घटना से कन्हौली मोड़ तक आया। वहां पहुंच कर लोगों से अपने को बचाने की गुहार लगायी।

स्थानीय ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को सूचना दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने अपने वाहन में घायल को इलाज के लिये सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कन्हौली निवासी धनेश्वर राम की पुत्री की शादी कानपुर में हुई है। वहां के युवक रामू जो महिला के पति के मौसेरा भाई व जालॉन उरई (यूपी) में “स्पष्ट आवाज” का पत्रकार है। दोनों के अफेयर चल रहा था।

बीती रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह दोनों में किसी बात को ले अनबन हो गयी। फिर उसने बाजार जाकर दो बोतल पेट्रोल खरीद कर लाया और एक बोतल प्रेमिक के उपर व एक बोतल अपने शरीर पर डालकर माचिस से आग लगा लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय कन्हौली गांव पहुंच कर पड़ताल किया। स्थानीय ग्रामीण घटना के बारे में कुछ भी बताने कतरा रहे हैं।

एसडीपीओ श्री पांडेय ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व घायल महिला का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।