News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

सेटेलाइट इमेज ने दिखाई रूस के हमलों से यूक्रेन के इरपिन शहर की तबाही


नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 27वां दिन है। यूक्रेन से मेक्Xzwj;सर टेक्नालाजी सेटेलाइट इमेज सामने आई है, जिसमें यूक्रेन के इरपिन शहर में रूस के हमलों से हुई तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। वहीं भारत में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 1,581 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीते 24 घंटो में 2,741 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 33 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। देश में अबतक 1,81,56,01 944 लोगों का वैक्सीनेशन हो चूका है। देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 80-80 पैसे की वृद्धि की है।

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व जल दिवस के मौके पर भोपाल में जल जीवन मिशन योजना पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

     


  • गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 28 मार्च को लेंगे शपथ

    गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 28 मार्च को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

    कल, 23 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा शहीद भगत सिंह आर्म्डन प्रिपेरेट्री स्कूल झड़ौदा कलां में बनेगा। इस स्कूल में दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा इसमें एडमिशन ले सकेगा। अभी 9वीं और 11वीं के 200 बच्चों के लिए सीटें होंगी। इन 200 सीटों के लिए अब तक 28,000 आवेदन आ चुके हैं।
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, वहीं पंजाब राज्य विधानसभा ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया।

  • राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए की गई स्थगित

    महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है

     

     

  • 11:10 AM, 2022-03-22T12:59:09

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में केंद्रीय मंत्रियों संग कर रहे हैं विभिन्न मुद्दों पर बातचीत

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ बजट सत्र के लिए विभिन्न मुद्दों और सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं।

     

     


  • पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 3:30 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

     

    पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।

     


  • इजरायल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक करेंगे भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा

     

    विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार,  इजरायल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर होंगे।

     


  • अमेरिका ने किया आगाह, रूस यूक्रेन पर कर सकता है केमिकल अटैक

     

    मेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूस के मुद्दे पर भारत को छोड़ उसके सभी सहयोगी देश अमेरिका के साथ हैं। उन्‍होंने कहा है कि पश्चिमी देशों के रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर सभी सहयोगी देशों ने अमेरिका का समर्थन किया है। हालांकि इस मामले में भारत का रवैया जरूर गोलमोल रहा है। बिजनेस राउंडटेबल सीईओ की क्‍वाटर्ली मीटिंग के दौरान उन्‍होंने ये बात कही।