Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

सोना रिकॉर्ड कीमत से 10000 सस्ता,


  1. हाल के दिनों में भारतीय बाजारों में सोने और चांदी के भाव में ज्यादातर गिरावट का रूख रहा है। आज भी कीमतों में कमी हुई है। लेकिन बाजार बंद होने तक बदलाव भी हो सकता है। हालांकि बाजार ओपन होने के बाद एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव थोड़ा ऊपर 46,543 रुपए प्रति 10 ग्राम था जबकि चांदी वायदा भाव 60,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर सपाट था। पिछले सत्र में सोना थोड़ा नीचे आया था जबकि चांदी में 1.5% की तेजी आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दो सत्रों के नुकसान के बाद डॉलर के स्थिर होने से सोना थोड़ा नीचे 1,759 डॉलर प्रति औंस पर है।

(सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46590 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42680 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।