Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा के मंत्री विज बोले- पंजाब में पाकिस्तानी PM के दोस्त सिद्धू को सत्ता में लाना कांग्रेस की गहरी साजिश


  • चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर आज करारा हमला बोला। अनिल विज ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और नवजोत सिंह सिद्धू को पाक-परस्त बताया। अनिल विज ने न्यूज एजेंसी को बयान देते हुए कहा, “पंजाब में पाकिस्तान समर्थक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के आर्मी चीफ बाजवा के मित्र नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथियों को सत्ता में लाने की कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी गहरी साजिश है।”

विज ने कहा- अमरिंदर का कत्ल किया गया

हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा कि, ऐसा करके कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की इस घृणित साजिश को नाकामयाब करने के लिए पंजाब के तमाम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को आगे आना चाहिए।” इस दौरान गृह मंत्री विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तारीफ की। विज बोले, “हमें मालूम है कि कांग्रेस की इस गंदी साजिश में राष्ट्रवादी अमरिंदर सिंह बाधा थे, तो कांग्रेस द्वारा इसीलिए उनका राजनीतिक तौर पर कत्ल कर दिया गया।”