Latest News नयी दिल्ली पंजाब

हरियाणा के 18वें राज्यपाल बने बंडारू दत्तात्रेय, केंद्र सरकार में 3 बार रह चुके मंत्री


  • चंडीगढ़। बंडारू दत्तात्रेय अब हरियाणा के राज्यपाल बन गए हैं। बंडारू ने राज्य के 18वें राज्यपाल के रूप में बीते रोज शपथ ग्रहण की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने नव नियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि, बंडारू केंद्र सरकार में 3 बार मंत्री और 4 बार सांसद रह चुके हैं।

हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय ने सत्यदेव नारायण आर्य की जगह ली है, जिन्हें त्रिपुरा स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल, बंडारू दत्तात्रेय 74 बरस के हो चुके हैं और यहां से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। सरकार द्वारा हालिया फेरबदल में दत्तात्रेय (74) को हरियाणा स्थानांतरित किया गया, जबकि आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया।

हरियाणा की राजधानी स्थित राजभवन में आयोजित एक समारोह में दत्तात्रेय को जब पद की शपथ दिलाई, तो उस समय पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे।