Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में फिर एक हुए भाजपा-जजपा, मिलकर लड़ेंगे शहरी निकाय चुनाव,


चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव कांग्रेस द्वारा सिंबल पर नहीं लड़ने के ऐलान के बाद प्रदेश में नई राजनीतिक स्थितियां पैदा हो गई हैं। कुछ दिन पहले तक अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी अब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

दोनों दलों में सत्ता का गठबंधन पहले से है, लेकिन अब चुनावी गठबंधन भी हो गया है। भाजपा व जजपा नेताओं के बीच दो दौर की मैराथन बैठकों के बाद मिलकर गठबंधन पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया।