Latest News पंजाब राष्ट्रीय

Sangrur Lok Sabha by-election: सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित,


कैलाश नाथ। पंजाबी गायक शुभदीप सिंह ऊर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कांग्रेस का सियासी गणित भी बिगड़ गया है। कांग्रेस ने सिद्धू मूसेवाला को संगरूर से लोकसभा का उप चुनाव लड़वाने का मन बनाया था। मूसेवाला भले ही मानसा सीट से विधानसभा का चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी उन्हें संगरूर से फिर लोकसभा का चुनाव लड़वाना चाहती थी।

इस बात की पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी की है। वहीं, संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने पैनल बना लिया है। इस पैनल में दो ही नाम है। एक पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला और दूसरा संगरूर से पूर्व कांग्रेसी विधायक दलवीर गोल्डी का नाम है।