Latest News नयी दिल्ली

हरियाणा: सैनिक स्कूल में 83 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले, विश्वविद्यालय के शिक्षक भी चपेट में आए


करनाल। हरियाणा के करनाल सैनिक स्कूल में फिर 83 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे कुछ ही दिनों पहले यहां 57 विद्यार्थी कोरोन पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद प्रदेश के कुछ स्कूल-कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में लैब अटेंडेंट और एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूरे राज्य की बात की जाए तो बीते रोज 385 नए कोरोना मरीज पाए गए। इसके अलावा 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

हरियाणा: सैनिक स्कूल में 83 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले, विश्वविद्यालय के शिक्षक भी चपेट में आए

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 2,74,273 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 3,069 लोगों ने कोरोना के चलते जान गंवाई। 2,807 का अभी भी इलाज चल रहा है। 2,68,397 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 97.9% पहुंच गया है। वहीं, मृत्यु दर 1.1% है। एक स्वास्थ्य ​अधिकारी ने स्कूलों में कोरोना के मामले बढ़ने पर कहा कि, कोविड गाइडलाइंस का ठीक से पालन नहीं हो रहा। इसलिए नए मरीज फिर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा मार्च महीने में ज्यादातर स्कूलों को खोला जा चुका है। स्कूल संचालकों को अधिक बचाव के उपाय करने की जरूरत है।