News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

हिरासत में नहीं बल्कि गिरफ्तार है प्रियंका, लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे CM बघेल


  • लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में लीं गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 30 घंटे बाद भी पुलिस अभिरक्षा में हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका अब हिरासत में नहीं हैं बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ़्तारी के बाद उन्हें पीएसी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया गया है।

प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज किया गया है और इन्हीं धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका गांधी के अलावा हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रियंका को 4 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया था।

पीएसी गेस्टहाउस बना अस्थायी जेल

प्रियंका गांधी के खिलाफ सीतापुर के हरगांव पुलिस स्टेशन में निषेधाज्ञा की अवहेलना और उकसाने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएसी गेस्ट हाउस, जहां वह सोमवार से नजरबंद हैं, को अस्थायी जेल के रूप में अधिसूचित किया गया है।

नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी आदेश और मुकदमे के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है

बता दें कि प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ट्वीट में कहा ” नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी आदेश और मुकदमे के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।” उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया है जिसमें एक गाड़ी किसानों को रौंदती हुई जाती दिखाई दे रही है। कांग्रेस महासचिव ने प्रश्न किया, “अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों?”