Latest News झारखंड रांची

हेमंत सोरेन को खदान देने वाला अफसर सत्‍यजीत लापता… निशिकांत के दावे से हड़कंप


रांची, । Hemant Soren Mine Lease Case झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को खदान लीज देने वाला रांची का जिला खनन पदाधिकारी सत्‍यजीत कुमार लापता हो गया है। आज उसने अपनी नौकरी से इस्‍तीफा भी दे दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर यह दावा कर सियासी तूफान ला दिया। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद झारखंड में सियासी भूचाल आ गया है।

निशिकांत ने ट्विटर पर लिखा- जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत जी के नाम माइनिंग लीज देने वाले खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है व गायब हो गए हैं? यदि यह सही है तो प्रवर्तन निदेशालय, झारखंड पुलिस और आयकर विभाग को इनकी खोजबीन करनी चाहिए। भ्रष्‍टाचार के संगीन आरोपाें में घिरी आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद से झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद आक्रामक रहे निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट कर खलबली मचा दी।