Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या, प्रथम महिला को भी गोली मारी


  • पोर्ट ऑ प्रिंस, एजेंसी। कैरेबियाई राष्‍ट्र हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति की हत्या उनके आवास पर की गई है। उधर, अंतरिम प्रधानमंत्री ने कहा है कि राष्‍ट्रपति पर घातक हमला बुधवार की सुबह हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपति आवास में जाकर उन पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्‍मी हो गए थे। कहा जा रहा है कि हमलावरों में से कुछ स्पैनिश भाषा बोल रहे थे।

क्लाउड जोसेफ ने कहा कि कि प्रथम महिला को भी गोली मारी गई है, लेकिन इस हमले में उनकी जान बच गई। उन्‍होंने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। जोसेफ ने इसे एक घिनौना और अमानवीय कृत्‍य करार दिया है। उन्‍होंने देश की जनता से अपील की है कि वह अपना संयम बनाए रखे। जोसेफ ने कहा है कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं। लोकतंत्र की जीत होगी।