Latest News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

१८ राज्योंमें गहराया कोरोना संकट


एक दिनमें ४७ हजारसे ज्यादा नये केस,कई राज्योंमें लॉकडाउन

नयी दिल्ली (आससे)। देश में नये सिरे से पांव पसार रहे कोरोना वायरस को रोकने के प्रयासों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वो काफी डराने वाली जानकारी का खुलासा किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि देश के 18 राज्यों में कोरोना के न्यू स्ट्रेन फैल चुके हैं। देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जहां महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक मामलों में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है, वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 47,262 नये मामले दर्ज सामने आये हैं। साथ ही इस दौरान 275 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दर्ज किये गये कोरोना के नये मामलों में 6 राज्यों का समग्र योगदान 81.65 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 28,699 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के अनुसार 8 राज्यों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत (4.11 प्रतिशत) से काफी अधिक है और महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 20.53 प्रतिशत के साथ सबसे शीर्ष स्थान पर है।मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना से कुल 1,12,05,160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुये हैं। साथ ही इस दौरान 275 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना से होने वाली मौतों में 6 राज्यों से 83.27 प्रतिशत मामले हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 132 लोगों की मौत हुई है, पंजाब

में 53 तथा छत्तीसगढ़ में 20 लोगों की मौत हुई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल न्यू वेरिएंट के 771 मामले सामने आ चुके हैं। 10787 नमूनों की जांच की गयी थी, जिसमें 771 में कोरोना के नये वेरिएंट पाये गये हैं। मंत्रालय ने बताया कि वायरस दोहरा हमला कर रहा है, जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब इम्युनिटी भी कोरोना से बचाव नहीं कर पा रही है। मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 736 मामले ब्रिटेन, 34 मामले दक्षिण अफ्रीका के और एक मामला ब्राजील में फैले कोरोना वेरिएंट के पाये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 नेशनल लैब्स का एक ग्रुप बनाया था. जो कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट की जीनोम सिक्वेंसिंग कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि ये सभी नमूने उन लोगों के हैं, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके भारत आये हैं। जांच में यह भी पाया गया है कि दिसंबर 2020 की तुलना में अब कोरोना का वायरस ज्यादा म्यूटेट कर रहा है। जिससे वायरस का संक्रमण तेजी से फैला रहा है। बताया जा रहा है कि इन पर इम्युनिटी का असर भी कम हो रहा है। मंत्रालय के मुताबिक 771 न्यू वेरिएंट में 20 प्रतिशत में वायरस के ऐसे म्यूटेशन पाये गये हैं, जो काफी चिंताजनक है। मंत्रालय ने बताया कि केरल के सभी 14 जिलों से 2032 नमूनों की सीक्वेसिंग की गई है। इनमें 11 जिलों के 123 नमूने ऐसे मिले हैं, जिन पर व्यक्ति की इम्युनिटी का असर नहीं होता। आंध्र प्रदेश के नमूनों में से 33 प्रतिशत नूमने ऐसे ही हैं। तेलंगाना में 104 में से 53 नमूनों में ऐसा वायरस पाया गया है। देश के 16 राज्यों में ऐसा ही वेरिएंट पाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के मामलों में तेजी आने की ये वजह है या नहीं, इसे समझने के लिए और अध्ययन की जरूरत है, जो किया जा रहा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जिन तीन देशों-ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील- में सार्स-सीओवी-2 वायरस के नए स्वरूपों का पता चला है, उनमें से दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाये गये स्वरूपों में पहले संक्रमित हो चुके व्यक्ति को दोबारा संक्रमित करने की क्षमता है। ब्रिटेन में पाये गये वायरस के नए स्वरूप का भारत में पहला मामला 29 दिसंबर को सामने आया था।

————————

त्योहारों पर होगी सख्ती

नयी दिल्ली (एजेंसी)।   कोरोना के बढ़ते नये मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों को टेंशन में डाल दिया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने होली, ईद, शब-ए-बारात और ईस्टर पर भीड़ को रोकने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य अतिरिक्त सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को चि_ी लिखी है। उन्होंने कहा है कि होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठा सकते हैं।