News TOP STORIES खेल

India vs Pakistan live score, updates Asia Cup 2022: भारत की बल्लेबाजी, रिषभ पंत टीम से बाहर


नई दिल्ली,  : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में भारतीय खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार का बदला लेने का शानदार मौका है। एशिया कप की बात करें तो इसमें दोनों देशों के बीच 14 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत को 8 मैचों में जबकि पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिली थी और एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था। वहीं एशिया कप में टी20 मैचों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच एकमात्र मुकाबला साल 2016 में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत को 7 बार जबकि पाकिस्तान को 2 बार जीत मिली है। वहीं भारतीय टीम ने अब तक 7 बार एशिया कप खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान की टीम 2 बार ऐसा कर पाई है। टीम इंडिया इस वक्त डिफेंडिंग चैंपियन है और रोहित शर्मा की कप्तानी में ये टीम फिर से अपने खिताब की रक्षा करने को लेकर तत्पर है।

  • 07:08 PM, 28 Aug 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।

  • 07:07 PM, 28 Aug 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

  • 07:05 PM, 28 Aug 2022

    रिषभ पंत टीम से बाहर

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि रिषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे और दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।

  • 07:01 PM, 28 Aug 2022

    भारत ने टास जीता

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

  • 06:59 PM, 28 Aug 2022

    टास के लिए कप्तान मैदान पर

    टास के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर पहुंच चुके हैं।

  • 06:59 PM, 28 Aug 2022

    नसीम शाह को हसन अली ने दी T20I कैप

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने नसीम शाह को T20I कैप सौंपी। उनके आज इस प्रारूप में पदार्पण करने की उम्मीद है।

  • 06:55 PM, 28 Aug 2022

    टास का है सबको इंतजार

    इस मैच के लिए सबको बेहद बेसब्री के साथ टास का इंतजार है जो बस होने ही वाला है।

  • 06:54 PM, 28 Aug 2022

    भारत लगा सकता है जीत का हैट्रिक

    भारत ने साल 2016, 2018 में बैक-टू-बैक एशिया कप खिताब जीता था, अगर भारतीय टीम ने इस बार भी खिताब जीत लिया तो वो जीत की हैट्रिक लगा लेगा।

  • 06:53 PM, 28 Aug 2022

    पिच पर ओस नहीं

    गौतम गंभीर ने कहा कि दोनों टीमों के बीच अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन पिच पर ओस नहीं है जो अच्छा संकेत है।

  • 06:52 PM, 28 Aug 2022

    स्टेडियम में दर्शकों का रोमांच चरम पर

    भारत-पाकिस्तान के इस मैच को लेकर दुबई स्टेडियम में दर्शकों का रोमांच अपने चरम पर है। स्टेडियम में 70-80 फीसदी भारतीय समर्थक हैं।

  • 06:48 PM, 28 Aug 2022

    मैच के लिए भारतीय फैंस में है जबरदस्त उत्साह

    भारत-पाकिस्तान मैच के लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।