News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 3 लोकसभा, 29 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी


एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों में स्थित विधानसभा की 29 और लोकसभा की तीन रिक्त सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के दौरान लगभग 2650004 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

नई दिल्ली,। एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों में स्थित विधानसभा की 29 और लोकसभा की तीन रिक्त सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों के दौरान मतदान अधिकारियों को सख्त COVID-19 दिशानिर्देशों को बनाए रखने का निर्देश दिया है।

ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा। लोकसभा की जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल है।

वहीं, असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। बता दें कि वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

-बिहार विधानसभा उपचुनाव: कुशेश्वर अस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हुआ।

-कर्नाटक उपचुनाव: सिंदगी और हनागल विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कर्नाटक

-कर्नाटक में हनागल विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.77% मतदान हुआ।

-मिजोरम में तुइरियाल विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 17% मतदान दर्ज किया गया। भारत निर्वाचन आयोग

-पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कूचबिहार की दिनहाटा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल का आरोप है कि दिनहाटा हाई स्कूल के 291 बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें वोट डालने के लिए रोकने की कोशिश की।

-बिहार: कुशेश्वर अस्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक क्रमश: 6.45% और 4% मतदान हुआ।

-पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के दौरान सुबह 9 बजे तक मतदान: दिनहाटा-11.12%, शांतिपुर-15.40%, खरदाहा-11.40% और गोसाबा (एससी) -10.37%: चुनाव आयोग

-आंध्र प्रदेश उपचुनाव: 124-बडवेल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.49% मतदान दर्ज किया गया।

-आंध्र प्रदेश: उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कडप्पा जिले के बडवेल विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार।

-हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। फतेहपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोग मतदान करने पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में आज अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान हो रहे हैं।

-तेलंगाना: हुजुराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं।

-मिजोरम के तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र के 27 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

-मेघालय उपचुनाव के लिए मावरिंगनेंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार।

-बिहार: कुश्वेवरस्थान विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे। तस्वीरें दरभंगा के एक मतदान केंद्र की हैं।

-पश्चिम बंगाल: खरदाहा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोग मतदान करने पहुंचे। आज पश्चिम बंगाल की गोसाबा, खरदाहा, दिनहाटा, शांतिपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।

-पश्चिम बंगाल: उत्तरी परगना और दिनहाटा कूचबिहार में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतार। जिन अन्य स्थानों पर आज उपचुनाव होंगे उनमें नदिया जिले का शांतिपुर और दक्षिण 24 परगना का गोसाबा शामिल हैं।