Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

300 वर्षों में पहली बार मिला दुर्लभ गुलाबी हीरा, देखिए 170 कैरेट के इस बेशकीमती हीरे की तस्वीरें


जोहान्सबर्ग। धरती पर विभिन्न खोज में कई तरह की दुर्लभ चीजें मिलती रहती हैं। लेकिन इस बार एक ऐसे दुर्लभ गुलाबी हीरे खोज की गई है, जिसे यह माना जा रहा है कि 300 वर्षो में पहला सबसे बड़ा हीरा मिला है। मध्य अफ्रीकी देश अंगोला में इस दुर्लभ गुलाबी हीरे की खोज की गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। यह 170 कैरेट का है।

 

आस्ट्रेलियन साइट आपरेटर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। लुकापा डायमंड कंपनी ने इसे ‘लुलो रोज’ नाम दिया है। दुर्लभ हीरे को अंगोला की पूर्वोत्तर खदान से खोजा गया। बाजार में इस तरह के गुलाबी हीरे बहुत ही महंगे दामों पर बिकते हैं। गौरतलब है कि 2017 में 59.6 कैरेट के पिंक स्टार को हांगकांग की नीलामी में 7.12 करोड़ डालर में बेचा गया था। यह अब तक का सबसे महंगा हीरा बिका है।

 

अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री डायमांटिनो अज़ेवेदो ने कहा, ‘लूलो से बरामद यह शानदार गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाएगी। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत काफी अधिक होने वाली है। हालांकि इसकी असली कीमत का पता तभी लग पाएगा जब हीरे की कटिंग और पालिशिंग होगी।

 

बता दें कि कटिंग और पालिश के बाद हीरे का वजन 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 59.6 कैरेट पिंक स्टार को 2017 में हांगकांग की नीलामी में 71.2 मिलियन अमेरिकी डालर में बेचा गया था। यह अब तक का सबसे महंगा हीरा बिका है।