अयोध्या। : रामनगरी अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव के कार्यक्रम के तहत यहां पर भगवान श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण के वनवास के बाद आगमन पर स्वागत किया जाता है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या आगमन पर इनका स्वागत किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने अयोध्या की रामलीला में श्रीराम, सीता तथा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों का स्वागत किया।अयोध्या में विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के कार्यक्रम के तहत अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पक विमान से भी पुष्प बरसाए गए। अपने अराध्य की वापसी पर पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठी। आयोजन स्थल पर उपस्थित हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया। भगवान श्रीराम के साथ ही माता सीता तथा लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। भगवान श्रीराम राम तथा सीता माता और अनुज लक्ष्मण के प्रतीक के आज अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इनकी अगवानी की।
Related Articles
हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल को लाल सागर में दिखा ‘हवाई खतरा’, मिस्र से है खास कनेक्शन
Post Views: 254 यरुशलम। : इजरायल को लाल सागर में एक हवाई खतरा दिखाई दिया है। इसे मिस्र के तटीय क्षेत्र पर गिरे एक तोप के गोले से जोड़ा गया है। यह बात इजरायली सेना ने शुक्रवार को कही। हवाई खतरे से निपटने के लिए लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात इजरायली सेना के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल […]
Chandigarh : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ, चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में एक साथ दिखाएंगे ताकत
Post Views: 235 चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने की है। एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने इस पर चर्चा की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। आप मेयर पद पर […]
Today 6th April: केंद्र सरकार पर बरसे संजय राउत, कहा- महाराष्ट्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग Wed, 06 Apr 202
Post Views: 480 नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के […]