चहनियां। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को परम्परागत रूप से पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट बलुआ में मंगलवार की अल सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही क्षेत्र के सैकड़ो आस्थावान गंगा में डुबकी लगाकर गंगा घाट पर उपस्थित ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को यथा सामथ्र्य दान दक्षिणा प्रदान करके दीप दान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बलुआ पुलिस मुस्तैद रही। मान्यता के अनुसार कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था। जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। आमतौर पर इस दिन गंगा स्नान के बाद लोग दीप दान करते है। इस दीप दान को दस यज्ञों के समान माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मारूफपुर निवासी पंडित जयशंकर मिश्र व्यास के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को प्रात काल स्नान कर विधि पूर्वक शालिग्राम की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो सत्यनारायण व्रत कथा सुनें। इस तिथि में ब्राह्मणों को दान देने, भोजन कराने, जरूरतमंदों को भिक्षा देकर आशीर्वाद प्राप्त करने का विधान है।
Related Articles
चंदौली। वार्षिक समारोह में बच्चों ने मचाया धमाल
Post Views: 347 चंदौली। वार्षिक समारोह में बसैयदराजा। डालिम्स सनबीम स्कूल मरुई में रविवार को नन्ने मुन्ने बच्चों ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह पर जमकर धमाल मचाया। विद्यालय में आयोजित पांचवे वार्षिकोत्सव समारोह में जब नन्हें मुन्ने पाव मंच पर थिरके तो बरबस ही मुख्य अतिथि सहित सभागार मे उपस्थितजनों के हाथ ताली बजाने की […]
चंदौली। सपा ध्वज विकास, प्रगति का प्रतीक:मनोज सिंह
Post Views: 451 सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार डब्लू शुक्रवार को हर बूथ पर सपा मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने धानापर शहीदी धरती के दीयां गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्हें सपा के वीजन के बारे में बताया। साथ ही उनका समर्थन मांगते हुए जगह-जगह […]
चंदौली।२०२२ में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:साधना
Post Views: 543 मुगलसराय। नियामताबाद व चन्दौली ब्लाक परिसर में सरकार द्वारा संचालित केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए मेले का उद्घाटन विधायक श्रीमती साधना सिंह ने किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से […]