चंदौली। बबुरी स्थित देश के सबसे विश्वसनीय बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वा स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से केक काटकर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत वर्ष में 104 वर्षो से सेवा दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वतन्त्रता से पूर्व और उसके पश्चात भारत के बैंकिंग परिदृश्य को नया आयाम देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह सम्पूर्ण भारत में समृद्धि लाते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर है। अपनी स्थापना के बाद से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बहुविध उद्योगों एवं निर्यात, कृषि, व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों तथा अन्य विशिष्ट कारोबार संवर्गों को ऋण प्रदान किया है। इस दौरान शाखा प्रबंधक विशाल सिंह, डॉ शंभूनाथ गोंड, रामध्वजा सिंह, हुकुम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रिंस शुक्ला, रवि पाठक, विनय तिवारी, ग्राम प्रधान बसंत लाल गुप्ता, प्रितम माली एवं बैंक कर्मचारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। ३३ सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण
Post Views: 433 चंदौली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार पदों की भर्ती के सापेक्ष जनपद चंदौली में अवशेष चयनित 33 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी संजीव सिंह एनआईसी सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
चन्दौली।शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये अधिकारी:एसडीएम
Post Views: 194 सकलडीहा। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 88 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रो का सम्बन्धित विभाग को तय समय मे गुणवतापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। एसडीएम मनोज पाठक की […]
चंदौली।गरीबों को नि:शुल्क कानूनी सलाह देने की अधिवक्ताओं की पहल
Post Views: 403 सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार सकलडीहा के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने गांव के गरीबों को निरूशुल्क कानूनी सलाह व मदद दिलाने की पहल शुरू किया है। रविवार को अवकाश के दिन गांव में घूमकर लोगों को कानूनी सलाह और मदद के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे। […]